यूपी: 23 IPS अफसरों का प्रमोशन का आदेश जारी

यूपी कैडर के 23 आइपीएस अफसरों को गुरुवार को प्रमोशन दिया गया है। इनमें डीआइजी से आइजी व एसएसपी से डीआइजी बनने वाले अफसर शामिल हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रमोशन संबंधी आदेश जारी कर दिया गया है।

यूपी: 23 IPS अफसरों का प्रमोशन का आदेश जारी

Advertisement

लखनऊ। यूपी कैडर के 23 आइपीएस अफसरों को गुरुवार को प्रमोशन दिया गया है। इनमें डीआइजी से आइजी व एसएसपी से डीआइजी बनने वाले अफसर शामिल हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रमोशन संबंधी आदेश जारी कर दिया गया है।
छह आइपीएस अफसरों को डीआईजी से आईजी तथा आठ आइपीएस SSP से डीआईजी बनाये गये हैं। नौ एसपी को आईपीएस का सेलेक्शन ग्रेड दिया गया है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि मोदक राजेश डी. राव, विनय कुमार यादव, हीरालाल, शिव शंकर सिंह, डॉ. राकेश सिंह व राजेश कुमार पांडेय को डीआईजी से आईजी बनाये गये हैं।

अमित पाठक, विनोद कुमार सिंह, जोगेन्द्र कुमार, रवि शंकर छवि, प्रतिभा अंबेडकर, नितिन तिवारी, अशोक कुमार-तृतीय व अनिल कुमार सिंह को एसएसपी से डीआईजी पोस्ट पर प्रमोट किया गया है। सुरेशराव आनंद कुलकर्णी, अमित वर्मा, भारती सिंह, विपिन कुमार मिश्रा, माधव प्रसाद वर्मा, सभाराज, स्वामी प्रसाद, सौमित्र यादव व रमेश को आइपीएस का सेलेक्शन ग्रेड अनुमन्य किया गया है।