- 25 मई को होगा सिविल सेवा और भारतीय वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025
- 22 अगस्त से होगा सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 2025 के परीक्षा कैलेंडर (UPSC 2025 Exam Calendar) को संशोधित किया है। संशोधित कैलेंडर में कई एग्जाम्स के डेट्स में बदलाव किया गया है।
यह भी पढ़ें:Dhanbad: धनबाद जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव में चेतन गोयनका और अजय नारायण लाल की जीत

और भी पढ़ें
- अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ का रोमांच, विजेता को मिलेगी थार
- झारखंड बार काउंसिल को मिला नया अध्यक्ष, अभय चतुर्वेदी जीते; प्रशांत सिंह BCI सदस्य
- लालू की गाड़ी समझकर नीतीश की कार में बैठीं नीलम! अनंत सिंह का बड़ा खुलासा
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: घटती प्रजनन दर के बीच दो बच्चों की नीति कितनी जायज?
UPSC की वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध संशोधित कैलेंडर के अनुसार, सिविल सेवा और भारतीय वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 का आयोजन 25 मई को होगा। इसके लिए 22 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी होगा। 11 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किये जायेंगे।

सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की डेट
सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 22 अगस्त से होगा। इंजीनियरिंग सर्विस प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन 18 सितंबर से आठ अक्टूबर तक लिए जायेंगे। परीक्षा नौ फरवरी को होगी। एनडीए-एनए व सीडीएस वन की परीक्षा 13 अप्रैल को होगी। आवेदन 11 से 31 दिसंबर तक स्वीकार किये जायेंगे। कंबाइंड मेडिकल सर्विस-2025 का आयोजन 20 जुलाई को होगा। आवेदन के लिए लिंक 19 फरवरी से 11 मार्च तक उपलब्ध होगा।
सेंट्रल आर्म्स पुलिस फोर्स परीक्षा 2025
सेंट्रल आर्म्स पुलिस फोर्स (एसी) परीक्षा-2025 का आयोजन तीन अगस्त को होगा। आवेदन पांच से 25 मार्च तक स्वीकार किये जायेंगे। एनडीए-एनए व सीडीएस टू का नोटिफिकेशन 28 मई को जारी होगा। 17 जून तक आवेदन स्वीकार किये जायेंगे। परीक्षा का आयोजन 14 सितंबर को होगा।