पटना (Threesocieties.com Desk)): बिहार की राजधानी पटनाके शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात अपराधियों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। शिवपुरी स्थित जीएस इंक्लेव अपार्टमेंट में घुसकर बदमाशों ने कारोबारी दिलीप कुमार सिंह (45 वर्ष)को गोली मार दी।
यह भी पढ़ें: झारखंड में 7 साल से पुलिस बहाली ठप, 1 लाख लोगों पर सिर्फ 151 जवान, BPRD की रिपोर्ट से खुलासा
और भी पढ़ें
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना
- धनबाद के धैया में चला बुलडोजर, 1.03 एकड़ वन भूमि और सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
- JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा: 11 अभ्यर्थियों से वसूले एक करोड़, लैपटॉप में मिले 24 नाम
- मधुबनी गोलीकांड: ग्रामीण की मौत पर बवाल, DM का कॉलर पकड़ा; फरार ASI पर 25 हजार इनाम
घटना उस वक्त हुई जब वह ऑफिस से लौटकर अपने फ्लैट की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह लिफ्ट के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए दो अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और फायरिंग कर दी।
पेट में लगी गोली, हालत गंभीर
अपराधियों ने करीब तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली दिलीप कुमार सिंह के पेट में लगी और आर-पार हो गई। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत रूबन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और अपार्टमेंट के लोग दहशत में आ गये। घटना की जानकारी मिलते ही फुलवारीशरीफ के विधायक श्याम रजक अस्पताल पहुंचे और घायल कारोबारी का हालचाल जाना।
CCTV में कैद हुए शूटर
पूरी वारदात अपार्टमेंट में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में दो हमलावर साफ नजर आ रहे हैं, जो गोली मारने के बाद बाइक से फरार हो गये। पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।
मौके से मिले खोखे, जांच तेज
घटना की सूचना मिलते ही शास्त्रीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से 7.65 एमएम पिस्टल के दो खोखे बरामद किए गए हैं।एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। सिटी एसपी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कौन हैं दिलीप कुमार सिंह?
मूलत: सीवान जिले के निवासी कारोबारी दिलीप कुमार सिंह की कंपनी का नाम एमपी इंजीकॉन है। वे कंपनी के माध्यम से गिट्टी, बालू व निर्माण सामग्री की सप्लाई करते हैं। बताया जाता है कि उनका ऑफिस बोरिंग रोड में है और वह रोज की तरह काम खत्म कर घर लौट रहे थे।
कैसे हुआ पूरा हमला?
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाश पहले से अपार्टमेंट में छिपे थे। बदमाशों ने पीछे से आवाज देकर दिलीप कुमार सिह का ध्यान भटकाया। दिलीप कुमार सिंह पर फायरिंग कर दी। पहले फायर मिस हुआ और दूसरी गोली पेट में लगी. बदमाशों के साथ कारोबारी की
हाथापाई भी हुई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गये।