नई दिल्ली। UIDAI आधार कार्ड धारकों को बिना किसी प्रुफ के भी एड्रेस अपडेट कराने की सुविधा देता है। आधार कार्ड में अब विभिन्न तरह के डिटेल में ऑनलाइन अपडेट करा सकते हैं। आधार कार्ड में दर्ज एड्रेस में भी किसी तरह के बदलाव के लिए ऑनलाइन रिक्वेस्ट किया जा सकता है।
स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in पर लॉग ऑन करें.
और भी पढ़ें
- धनबाद की मुनीडीह कोलियरी को 5-स्टार अवार्ड, 92% अंक के साथ बढ़ाया BCCL का मान
- IIT-ISM धनबाद के छात्र की मौत, प्री-प्लेसमेंट नहीं मिलने से तनाव की बात आई सामने
- बारामुड़ी खटाल पर प्रशासन सख्त, छठ तक मिली मोहलत; 19 नवंबर को अगली सुनवाई
- जमशेदपुर में खूनी पारिवारिक विवाद: बड़े भाई ने डॉक्टर ओपी आनंद को मारी गोली
इसके बाद 'My Aadhaar' मेन्यू के अंतर्गत ‘Address Validation Letter’ पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा।
पेज पर 12 अंक की आधार संख्या या 16 अंक का वर्चुअल आईडी प्रविष्ट करें.
इसके बाद वेरिफिकेशन के लिए ‘Captcha Code’ सबमिट करें।
इसके बाद 'Send OTP' के बटन पर क्लिक करें।
इसके बाद रपजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी या आठ अंक का टीओटीपी प्रविष्ट करें।
वेरिफायर जैसे ही लिंक पर क्लिक करेगा उसे वेरिफिकेशन के लिए एक ओटीपी प्राप्त होगा।
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को एंटर करें।
इस सत्यापन के बाद आपको SMS के जरिए सर्विस रिक्वेस्ट नंबर (SRN) प्राप्त होगा।
अब ‘SRN’ के साथ लॉग-इन करें। इसके बाद एड्रेस प्रीव्यू कर लोकल भाषा में दर्ज एड्रेस को जरूरत के हिसाब से एडिट करें। इसके डिक्लियरेशन पर टिक कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
फिर लोकल भाषा में दर्ज एड्रेस को एडिट कर सेव बटन पर क्लिक करें।
एक बार फिर से डिक्लियरेशन पर टिक करर सबमिट रिक्वेस्ट पर क्लिक करें।
इसके वेरिफायर के एड्रेस पर पोस्टल से एक सीक्रेट कोड के साथ 'एड्रेस वैलिडेशन लेटर' भेजा जायेगा।
एक बार फिर UIDAI की ऑफिसियल वेबसाइट को ओपन कर 'Proceed to Update Address' के लिंक पर क्लिक करें।
आधार नंबर के साथ लॉग-इन करिए और ‘Update Address via Secret Code’ विकल्प को चुनिए।
अब सीक्रेट कोड प्रविष्ट करें इसके बाद नये एड्रेस को प्रीव्यू करें एवं 'Submit' बटन पर क्लिक करें।