- महिलाओं को निशाना बनाने वाले बदमाश राज मोहम्मद-मोमिन एनकाउंटर में ढेर
- हेलमेट पहनकर करता था लूट, अलीगढ़ में 67 मुकदमों का था आरोपित
अलीगढ़ (Threesocieties.com Desk): उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिलाओं से कुंडल और जेवरात लूटने वाले दो कुख्यात बदमाशों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। मारे गए अपराधियों की पहचान हापुड़ निवासी राज मोहम्मद और बुलंदशहर निवासी मोमिन के रूप में हुई है। दोनों पर लूट, जानलेवा हमला, गैंगस्टर एक्ट और दुष्कर्म सहित कुल 67 से अधिक मुकदमे दर्ज थे।
और भी पढ़ें
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना
- धनबाद के धैया में चला बुलडोजर, 1.03 एकड़ वन भूमि और सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
- JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा: 11 अभ्यर्थियों से वसूले एक करोड़, लैपटॉप में मिले 24 नाम
- मधुबनी गोलीकांड: ग्रामीण की मौत पर बवाल, DM का कॉलर पकड़ा; फरार ASI पर 25 हजार इनाम
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: कानपुर रोड रेज कांड: बाइक टकराई, फिर बीच सड़क बिछ गईं लाशें… बाप-बेटे की चाकुओं से हत्या
पुलिस के अनुसार दोनों अपराधी लंबे समय से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सक्रिय थे और खासतौर पर खेतों में काम करने वाली महिलाओं को निशाना बनाते थे। बदमाश महिलाओं को तमंचा दिखाकर उनके कुंडल, जेवर और नकदी लूट लेते थे।
अप्रैल में जेल से छूटा था राज मोहम्मद
जानकारी के अनुसार राज मोहम्मद हाल ही में अप्रैल महीने में जेल से बाहर आया था। जेल से निकलते ही उसने अपने साथी मोमिन के साथ फिर से लूट की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। दोनों बदमाश नई लाल और काले रंग की अपाचे बाइक पर वारदात करते थे। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि बाइक चोरी की थी या लूटी गई थी।
बताया जा रहा है कि राज मोहम्मद ट्रैफिक पुलिस और लोगों की नजरों से बचने के लिए हेलमेट पहनकर चलता था ताकि उसकी पहचान न हो सके। वहीं मोमिन बाइक के पीछे बैठकर वारदात को अंजाम देता था।
महिलाओं को बनाया सबसे बड़ा निशाना
एसएसपी के मुताबिक राज मोहम्मद ने अकेले 27 लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था, जिनमें 40 से 50 महिलाओं से लूट शामिल है। उसके खिलाफ गौतमबुद्धनगर के दनकौर इलाके में डकैती के दौरान एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला भी दर्ज है। वहीं मोमिन पर 18 से ज्यादा लूट की घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। उसने करीब 30 महिलाओं को निशाना बनाया था।
ऐसे हुई मुठभेड़
पुलिस के मुताबिक 17 मई को मडराक क्षेत्र में खेत में चारा लेने गई महिलाओं के साथ लूट की घटना हुई थी। इसके बाद 21 मई को गोधा, अतरौली और छर्रा थाना क्षेत्रों में भी महिलाओं से कुंडल लूट की कई वारदातें सामने आईं। रविवार दोपहर अतरौली क्षेत्र के गांव खेड़ा निवासी पुष्पा देवी से बदमाशों ने तमंचा दिखाकर कुंडल लूट लिए थे। घटना के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी।देर शाम मढौली गांव के पास पुलिस ने दोनों बदमाशों को रोकने की कोशिश की। इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों अपराधी मारे गए।
राज मोहम्मद पर 40 मुकदमे
राज मोहम्मद के खिलाफ गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, बुलंदशहर, अमरोहा, बागपत और अलीगढ़ समेत कई जिलों में लूट, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और जानलेवा हमले के लगभग 40 मुकदमे दर्ज थे।
मोमिन पर 27 मुकदमे
मोमिन के खिलाफ हापुड़, बुलंदशहर और अलीगढ़ के कई थानों में लूट, चोरी और अन्य आपराधिक मामलों के 27 मुकदमे दर्ज थे।
पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा
अलीगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि दोनों अपराधी लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बने हुए थे। महिलाओं के बीच इनकी वारदातों से दहशत का माहौल था। पुलिस को लगातार इनकी तलाश थी और आखिरकार मुठभेड़ में दोनों को मार गिराया गया।पुलिस अब इनके नेटवर्क, हथियार सप्लाई और इस्तेमाल की गई बाइक की जांच में जुटी हुई है।