धनबाद। जसीडीह से धनबाद होकर वास्को द गामा (गोवा) के लिए चलने वाली ट्रेन में के रुट में बदलाव किया गया है। शुक्रवार को चलने वाली वास्को द गामा-जसीडीह एक्सप्रेस रविवार को जसीडीह के बदले मधुपुर तक जायेगी। इसके बाद छह जनवरी को चलने वाली ट्रेन भी आठ को मधुपुर तक ही जायेगी।
यह भी पढ़ें:BSSC Paper Leak Case: मुख्य आरोपित समेत दो अरेस्ट, मोतिहारी के एक्जाम सेंटर से वायरल हुआ था question paper
जसीडीह-पटना रुट पर ऐसे चलेंगी ट्रेनें
आसनसोल रेल मंडल के सीतारामपुर-झाझा व मधुपुर-जसीडीह के बीच ट्रैफिक ब्लाक के कारण मधुपुर से जसीडीह के बीच ट्रेन कैंसिल रहेगी।जसीडीह-पटना रूट से चलने वाली ट्रेनें अलग-अलग दिनों में धनबाद-गया होकर चलाई जायेंगी। इनमें 12326 नांगल डैम कोलकाता एक्सप्रेस 24 दिसंबर व सात जनवरी, 12304 नई दिल्ली हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस 24 दिसंबर व सात जनवरी, 12317 कोलकाता-अमृतसर अकाल तख्त एक्सप्रेस 25 दिसंबर व आठ जनवरी और 22197 कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी एक्सप्रेस 25 दिसंबर व आठ जनवरी धनबाद होकर चलेंगी।
और भी पढ़ें
- धनबाद-शकूर बस्ती समेत 20 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, दिवाली-छठ पर वेटिंग से राहत
- Bihar: IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी के उत्पीड़न का आरोप, महिला आयोग ने भेजा समन
- चीफ जस्टिस के नाम पर फोन कराने के मामले में IPS आदित्य कुमार को कैट से झटका
- Jharkhand : जमीन पर बैठीं सिमडेगा DC कंचन सिंह, सुनीं मलार समाज की समस्याएं