- रीगा के मझौरा और पिपरा गांव के बीच महावीरी झंडा गाड़ने के विवाद
सीतामढ़ी। सीतामढ़ी जिले के रीगा पुलिस स्टेशन में महावीरी झंडे के दौरान दो गांवों के बीच हिंसक झड़प में तीन पुलिस कर्मी समेत आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये हैं। मझौरा और पिपरा गांव के बीच हुई मारपीट व पथराव में रीगा थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया के भी चोटिल होने की खबर है। मझौरा और पिपरा गांव के बीच महावीरी झंडा गाड़ने के विवाद में दोनों तरफ से कहासुनी होते-होते बात बिगड़ गई। इसके बाद मारपीट व पथराव मारपीट तक पहुंच गई।
पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला
और भी पढ़ें
- चतरा सांसद कालीचरण सिंह अस्वस्थ, हाल जानने पहुंचे धनबाद MP ढुल्लू महतो
- वासेपुर में फ्री हेल्थ कैंप, 48 लोगों में मिला मोतियाबिंद; मुफ्त होगा ऑपरेशन
- धनबाद में RSS का शरद पूर्णिमा उत्सव, खीर भोज में शामिल हुए विधायक राज सिन्हा
- झरिया में ‘डांडिया फिएस्टा’ की धूम, महिलाओं ने डांडिया-धुनुची से बांधा समां
सूचना मिलते ही रीगा पुलिस स्टेशन की पुलिस गांव पहुंची। पर ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. इसमें तीनों पुलिसकर्मी को चोट लगीहै। दोनों गांव के भी कुछ लोगों के जख्मी होने की बात कही जा रही है। बाद में रीगा सर्किल इंस्पेक्टर, सुप्पी और मेजरगंज पुलिस एकसाथ गांव में पहुंची। लोगों को समझ-बुझाकर शांत करायी। फिलहाल मझौरा गांव में पुलिस कैंप कर रही है। एसपी अनिल कुमार ने कहा कि पुलिस की पहल से मामला शांत हो गया है। एक व्यक्ति के घर के आगे महावीरी झंडा के लिए चबूतरा बनाने को लेकर घर वाले ने विरोध किया था। उसी को लेकर विवाद शुरू हुआ।