- राजभवन के सूत्रों ने बताया कि यह शिष्टाचार भेंट थी। इसका राजनीति से कोई लेना देना नहीं
कोलकाता।बीसीसीआई प्रसिडेंट सौरव गांगुली ने रविवार को पश्चिम बंगाल के गवर्नर जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। राजभवन के सूत्रों ने बताया कि यह शिष्टाचार भेंट थी। इसका राजनीति से कोई लेना देना नहीं है।
सौरव गांगुली शाम लगभग चार बजकर 40 मिनट पर राजभवन पहुंचे। लेकिन उन्होंने मुलाकात के कारणों को लेकर मीडीय के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। गांगुली और धनखड़ के बीच यह मुलाकात शाम पांच बजकर 40 मिनट तक चली। राजभवन के सूत्रों ने बताया कि गांगुली के राज्यपाल से मुलाकात का संबंध राज्य की राजनीतिक गतिविधियों से नहीं है।
हालांकि, पिछले महीने एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सौरव गांगुली ने बीजेपी लीडरशीप को बता दिया है कि वह ना तो राजनीति में उतरना चाहते हैं और ना ही विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। 'द टेलिग्राफ' के ऑनलाइन संस्करण ने सोसेर्ज के हवाले से यह खबर दी थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि सौरव गांगुली ने बीजेपी के सामने यह साफ कर दिया है कि वह एक्टिव पॉलिटिक्स में शामिल नहीं होना चाहते हैं। क्रिकेट प्रशासक के तौर पर अपनी भूमिका से खुश हैं। गांगुली की ओर से इनकार किए जाने के बाद पार्टी ने उनपर मन बदलने के लिए कोई दबाव नहीं डाला।
उल्लेखनीय है कि बंगाल में अगले साल अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गांगुली के पॉलिटिक्स में एंट्री के कयास लगाए जा रहे हैं।
और भी पढ़ें
- IIT-ISM धनबाद का शताब्दी समारोह 21 दिन तक, बॉलीवुड कलाकारों से सजेगी महफिल
- SNMMCH धनबाद को NMC की सौगात, PG की 18 सीटें बढ़ीं; 4 नये विभागों में पढ़ाई
- दीपावली पर घर में जरूर रखें ये 12 चीजें, धन पोटली से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा!
- दीवाली पर 3 लग्न में होगी लक्ष्मी पूजा, जानें घर-दुकान और मध्य रात्रि का शुभ मुहूर्त