- दयानिधि मारन ने Twitter कर शेयर किया मामला
नई दिल्ली। तमिलनाडु के DMK एमपी दयानिधि मारन ने अपनी दिल्ली से चेन्नई की हवाई सफर को बेहद यादगार बताते हुए साबित ट्वीट के जरिये शेयर किया है। इस फ्लाइट के पायलट बीजेपी के सारण एमपी एक्स सेंट्रल मिनिस्टर राजीव प्रताप रूढ़ी थे।
मारन ने बताया कि जब वो फ्लाइट की अगली सीट पर बैठे तो पायलट के ड्रेस में एक व्यक्ति ने उनसे बात की और कहा कि ''तो आप भी इस फ्लाइट में सफर कर रहे हैं''। वह पहली बार में नहीं पहचान सके लेकिन बाद में पता चला कि पायलट कोई और नहीं बल्कि संसद में उनके साथी व बिहार से बीजेपी एमपी राजीव प्रताप रुडी हैं।
मारन ने अपनी इस यात्रा का उल्लेख करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि चेहरे पर मास्क लगा होने के कारण मैं उन्हें पहचान नहीं पा रहा था। लेकिन जब वो आवाज मेरे कानों में गयी तो मैं समझ पा रहा था कि ये किसी अपने की पहचानी हुई आवाज है। मुझे हैरान देख पायलट भी मुस्कुरा रहे थे। उनकी आंखों में मैं ये देख पा रहा था. लेकिन जल्द ही समझ गया कि ये पायलट कोई और नहीं बल्कि मेरे फ्रेंड, एक्स सेंट्रल मिनिस्टर राजीव प्रताप रूडी हैं।
मारन ने ट्वीट में लिखा कि ठीक दो घंटे पहले मैं और राजीव रुडी दोनों इस्टीमेट कमेटी की मीटिंग में बहस कर रहे थे। अब राजनेता से पायलट के रुप में बदलाव को देख मुझे अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा था। मैने राजीव प्रताप रूडी को कहा कि मुझे भरोसा नहीं हो पा रहा है कि दिल्ली से चेन्नई की इस उड़ान में मेरे पायलट आप हैं। रूडी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि मैने महसूस किया कि आप मुझे नहीं पहचान पाये।
और भी पढ़ें
- 13 लाख का इनामी माओवादी संजय यादव महाराष्ट्र से गिरफ्तार, 53 मामलों में था वांटेड
- अनंत सिंह ने स्पीकर प्रेम कुमार को दिया बेटी की शादी का न्योता, विधायकी पर संकट
- अनंत सिंह के दोस्त पप्पू सलमान कौन हैं? 30 साल पुरानी यारी की दिलचस्प कहानी
- फरीदाबाद में टेक महिंद्रा COO की हत्या, पार्किंग विवाद में पड़ोसी ने मारीं 9 गोलियां
एमपी मारन ने इस सफर के लिए रूढ़ी को धन्यवाद दिया और इसे गर्व का विषय बताया कि वो उस फ्लाइट में थे जिसके कैप्टन उनके अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने अपने पुराने रिश्ते को याद किया और लिखा कि मेरे पिताजी जब केंद्र में वाणिज्य मंत्री थे, तब रूडी जी भी राज्य मंत्री थे मारन ने इस सफर को यादगार बताते हुए लिखा कि इस सफर को लंबे समय तक याद रखूंगा। ऐसा कब होता है जब संसद का एक मौजूदा मेंबर कमर्शियल फ्लाइट को उड़ाता है? मरन ने दिल्ली से चेन्नई सुरक्षित पहुंचाने के लिए पायलट राजीव प्रताप रूडी का शुक्रिया भी किया।