नई दिल्ली। Whatsapp पर आपको किसने ब्लॉक कर दिया है यह भी पता चल सकता है। इस ट्रिक को फॉलो करने से पता चल जायेगा कि व्हाट्सएप पर किसी ने आपको ब्लॉक किया है या नहीं।चार स्टेप्स को एक-एक करके फॉलो करना है। लास्ट स्टेप्स तक आते-आते रिजल्ट मिल जायेगा।
लास्ट सीन और प्रोफाइल पिक्चर
और भी पढ़ें
- धनबाद की मुनीडीह कोलियरी को 5-स्टार अवार्ड, 92% अंक के साथ बढ़ाया BCCL का मान
- IIT-ISM धनबाद के छात्र की मौत, प्री-प्लेसमेंट नहीं मिलने से तनाव की बात आई सामने
- बारामुड़ी खटाल पर प्रशासन सख्त, छठ तक मिली मोहलत; 19 नवंबर को अगली सुनवाई
- जमशेदपुर में खूनी पारिवारिक विवाद: बड़े भाई ने डॉक्टर ओपी आनंद को मारी गोली
अगर आप ब्लॉक हुए हैं तो सबसे पहले उस कॉन्टैक्ट का लास्ट सीन और प्रोफाइल पिक्चर चेक करना है। ब्लॉक करने पर व्यक्ति का ऑनलाइन स्टेटस, लास्ट सीन और डीपी दिखनी बंद हो जाती है। हालांकि कई बार लोग ये तीनों ही चीजें छिपा भी लेते हैं। इसलिए यूजर दूसरे स्टेप पर जाना होगा।
मैसेज
यूजर जब किसी को व्हाट्सएप मैसेज भेजते हैं तो रिसीव होने पर मैसेज के नीचे डबल टिक बन जाता है। हालांकि ब्लॉक करने वाले व्यक्ति को मैसेज पहुंचता ही नहीं और इस वजह से मैसेज के नीचे सिर्फ सिंगल टिक ही बन पाता है। ऐसे में यूजर को एक-दो दिन तक इंतजार करना चाहिए।
वॉइस और वीडियो कॉल
अगर कॉन्टैक्ट ने ब्लॉक किया है तो उन्हें वीडियो या वॉइस कॉल करने पर वह फेल हो जायेगी। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि अभी तक तीनों स्टेप्स नेटवर्क प्रोब्लम या प्राइवेसी सेटिंग्स के कारण भी हो सकते हैं।
व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं
लास्ट स्टेप में यूजर को एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाना है। उस ग्रुप में वह कॉन्टैक्ट जोड़ना है जिसके बारे में आपको लगता है कि उन्होंने ब्लॉक किया है। इस दौरान अगर आपको 'couldn't add this contact on group' जैसा कोई संदेश दिखाई पड़ता है तो उसका सीधा मतलब है कि यूजर ब्लॉक कर दिये गये हैं।