Advertisement

धनबाद (Threesocieties.com Desk)। धनबाद लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत सिंदरी स्थित भारतीय उर्वरक निगम (FCI) का 205 बेड वाला विशाल अस्पताल पिछले करीब 20 वर्षों से बंद पड़ा है। लगभग 300 एकड़ भूमि पर मजबूत भवन संरचना के साथ मौजूद यह महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परिसंपत्ति वर्ष 2003 से अनुपयोगी बनी हुई है।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें: झारखंड: अंधविश्वास ने ली तीन जानें! पलामू में तिहरा हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने इस अस्पताल को पुनर्जीवित कर AIIMS स्तर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में परिवर्तित करने की मांग संसद के पटल पर मजबूती से रखी। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल के शुरू होने से धनबाद समेत आसपास के जिलों के लोगों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।

सांसद ने अस्पताल परिसर में पैरा-मेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेज की स्थापना का प्रस्ताव भी रखा। इससे न केवल क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी, बल्कि स्थानीय युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे।

ढुलू महतो ने कहा कि यह पहल धनबाद के समग्र विकास और जनस्वास्थ्य सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित हो सकती है। अब केंद्र सरकार के निर्णय पर सबकी नजरें टिकी हैं।