• गूगल ब्राउजर अब सिर्फ विंडोज 10 और इससे आगे के वर्जन को ही करेगा सपोर्ट 

नई दिल्ली। गूगल ने क्रोम के लिए नया अपडेट जारी किया है। नये अपडेट के अनुसार, गूगल ब्राउजर अब सिर्फ विंडोज 10 और इससे आगे के वर्जन को ही सपोर्ट करेगा। यानी विंडोज 10 से नीचे वाले वर्जन के लिए गूगल क्रोम की सर्विस ठप्प हो जायेंगी।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Dhanbad : रणक्षेत्र बना म्यूनिशिपल कॉरपोरेशन ऑफिस, से मारपीट, DMC कमिश्नर को घंटो बनाया बंधक, फजीहत
ये यूजर  इस्तेमाल कर सकेगा गूगल क्रोम का नया अपडेट
नये अपडेट के अनुसार कंपनी ने क्रोम के लिए 110 अपडेट पेश किया है। नये अपडेट का इस्तेमाल विंडोज 7, विंडोज 8 और विंडोज 8.1 वाले यूजर्स नहीं कर सकेंगे। गूगल ने ऐलान किया है कि क्रोम 109 लास्ट वर्जन होगा जो विंडोज 7, विंडोज 8, विंडोज 8.1, विंडोज़ सर्वर 2012, और विंडोज सर्वर 2012 R2 को सपोर्ट करेगा।टेक कंपनी गूगल के क्रोम ब्राउजर का इस्तेमाल अब यूजर्स विंडोज 10 वर्जन नीचे वाले पीसी में नहीं कर पायेंगे।

नये अपडेट का लाभ केवल सीमित यूजर्स के पास
कंपनी ने कहा है कि वे यूजर्स जो विंडोज 10 या उसके ऊपर का विंडोज वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं वे क्रोम के लेटेस्ट वर्जन को अपडेट कर सकते हैं। हालांकि क्रोम की ओर से यह ऑटोमैटिक होता है, किसी भी नएयेअपडेट को क्रोम खुद ही अप्लाई कर लेता है। इसके लिए यूजर को अलग से कुछ करने की जरूरत नहीं होती।

साइबर सिक्योरिटी के लिए बड़ा टूल होता है नया अपडेट
साइबर फ्रॉड्स से बचाव और पुराने वर्जन की खामियों को दूर करने के लिए नए अपडेट को पेश किया जाता है। कंपनी द्वारा नया अपडेट पेश होने पर यूजर्स को तुरंत इसे इंस्टॉल करने की सलाह दी जाती है।