नई दिल्ली। मैसेजिंग ऐप WhatsApp एक लेटेस्ट फीचर पर काम कर रहा है। यह ग्रुप चैट के लिए वास्तव में बहुत उपयोगी हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार व्हाट्सऐप फीचर की टेस्टिंग कर रहा है ताकि ग्रुप एडमिन ग्रुप में सभी के मैसेज डिलीट कर सके। ऐसे में अब ग्रुप एडमिन जिस मेसेज को चाहे उसको रख सकता है और किसी के मेसेज को हटा भी सकता है।

ADVERTISEMENT

पटना में तीन करोड़ ठगी का आरोपी नौशाद धनबाद से अरेस्ट, हज का सपना दिखा करता ठगी

WhatsApp ने एक नया 2.22.1.1 अपडेट जारी किया

Wabetainfo की रिपोर्ट के अनुसार WhatsApp ने एक नया 2.22.1.1 अपडेट जारी किया है। यह ग्रुप एडमिन को ग्रुप में आये किसी भी व्यक्ति के मैसेज को डिलीट करने की सुविधा देता है। स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि जब मेसेज हटा दिया जाता है तो ये शो होता है कि मेसेज ग्रुप एडमिन ने डिलीट किया है। ग्रुप में चाहे जितने भी एडमिन हों, उन सभी के पास सभी के लिए मैसेज डिलीट करने का अधिकार होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि बीटा टेस्टर्स के लिए फीचर को लॉन्च किया जाना बाकी है।

WhatsApp आखिरकार मेसेज डिलीट के प्रोसेस को अपडेट कर रहा है। इस फीचर के आने के बाद ग्रुप एडमिन के पास व्हाट्सऐप ग्रुप को मॉडरेट करने की अधिक शक्ति होगी। एक बार रोल आउट होने के बाद ग्रुप एडमिन के लिए अश्लील या आपत्तिजनक मेसेज को हटाना आसान हो जायेगा। यह ग्रुप के राइट के खिलाफ जाने वाले संदेशों को हटाने में भी एडमिन की मदद करेगा।

यूजर्स को मेसेज भेजने के सात दिन बाद सभी के लिए मेसेज डिलीट करने का ऑप्शन मिलेगा
 उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले, WhatsApp 'डिलीट मैसेज फॉर एवरीवन' फीचर पर काम कर रहा था। अभी यूजर्स के पास केवल एक घंटे, आठ मिनट और सोलह सेकंड के बाद भेजे गये मेसेज को ही डिलीट करने का ऑप्शन होता है। जल्द ही यूजर्स को मेसेज भेजने के सात दिन बाद सभी के लिए मेसेज डिलीट करने का ऑप्शन मिलेगा। Wabetainfo ने बताया है कि व्हाट्सऐप अब भविष्य के अपडेट में समय सीमा को सात दिन औरआठ  मिनट में बदलने की योजना बना रहा है।