- WhatsApp ने बीटा यूजर्स के लिए नया 2.2043.7 अपडेट जारी किया
नई दिल्ली। Whatsapp में एक खास ट्रिक से बिना डिलीट किये अपनी पर्सनल चैट छिपा सकते हैं। इस नये ट्रिक को अपनाकर आप अपनी प्राइवेट चैट की सेफ व सेकरेट रख सकते हैं। आपकी चैट सार्वजनिक नहीं हो सकेगी।
अपनी प्राइवेट चैट को ऐसे छिपायें
और भी पढ़ें
- धनबाद DC का दिल छूने वाला कदम, बच्ची की कंप्यूटर की ख्वाहिश 48 घंटे में पूरी
- कतरास हत्याकांड में नया मोड़: घर से मोबाइल-टीवी गायब, बेटे ने दर्ज कराई FIR
- CMPFO के 727 करोड़ के नुकसान पर CBI ने दर्ज की FIR, तत्कालीन आयुक्त समेत 3 नामजद
- श्रद्धा कपूर की 'ईथा' ने रिलीज से पहले कमाए 90 करोड़, 4 दिसंबर को होगी रिलीज
पहले व्हाट्सएप ओपन करें। इसके बाद जिस चैट को आप छिपाना चाहते हैं, उस पर थोड़ी देर तक प्रेस करें। ऊपर की तरफ आर्काइव ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें। इलके बाद आपकी प्राइवेट चैट छिप जायेगी।
iphone यूजर्स प्राइवेंट चैट को ऐसे छिपायें
Whatsapp ओपन करें और चैट लिस्ट में जाकर उस कॉन्टैक्ट पर राइट स्वाइप करें, जिसे आप छिपाना चाहते हैं। राइट स्वाइप करते ही आपको आर्काइव ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें। इससे आपकी चैट छिप जायेगी।
हाइड चैट ऐसे वापस लायें
Whatsapp ओपन कर चैट स्क्रीन में सबसे नीचे जायें। Archived का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।Archived पर लॉन्ग प्रेस करके रखें, अब आपको Unarchive का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।इस तरह से आपकी हाइड हुई चैट वापस आ जायेगी।
Whatsapp का अपकमिंग फीचर
स्मार्टफोन और अन्य डिवाइस की तरह जल्द ही लैपटॉप और डेस्कटॉप पर भी WhatsApp के जरिए वीडियो और ऑडियो कॉलिंग की जा सकेगी। इसके लिए WhatsApp की तरफ से बीटा यूजर्स के लिए नया 2.2043.7 अपडेट जारी कर दिया गया है। यह WhatsApp Web वर्जन में वीडियो और ऑडियो कॉलिंग को सपोर्ट करेगा। यह नया अपडेट मौजूदा वक्त में अंडर डेवलपमेंट है। इसे जल्द सभी यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा।
वीडियो और ऑडियो कॉलिंग ऐसे करें
WhatsApp के लेटेस्ट बीटा अपडेट पर नजर रखने वाले Webetainfo ने नये अपडेट का स्क्रीनशॉट जारी किया है। Webetainfo की रिपोर्ट के अनुसार जब यूजर WhatsApp Web से वीडियो और ऑडियो कॉल रिसीव करेंगे, तो एक अलग विडों खुल जायेगी।जहां कॉल को एक्सेप्ट या फिर रिजेक्ट किया जा सकेगा। जब यूजर Whatsapp Web से दूसरे को कॉल करेंगे, तो एक छोटी विंडो खुल जायेगी। इसमें कॉल का स्टेट्स भी शामिल होगा। WhatsApp Web पर पर्सनल कॉलिंग के अलावा जल्द ग्रुप ऑडियो और वीडियो कॉलिंग का भी सपोर्ट मिलेगा। यह फीचर अभी बीटा अपडेट पर उपलब्ध नही है। जल्द ही इस फीचर को उपलब्ध कराया जा सकता है।