बिहार: राज्य में 37 SDPO-DSP-ASP का तबादला; छुट्टी के दिन जारी हुई अधिसूचना

बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। गृह विभाग ने रविवार को 37 SDPO, DSP और ASP स्तर के अधिकारियों का तबादला किया। जानिए किस अधिकारी को कहां मिली नई जिम्मेदारी।

बिहार: राज्य में 37 SDPO-DSP-ASP का तबादला; छुट्टी के दिन जारी हुई अधिसूचना
बिहार में 37 पुलिस अधिकारियों का बड़ा तबादला।

Advertisement

      HighLights:

  • SDPO, DSP और ASP स्तर के अधिकारी हुए इधर से उधर
  • साइबर क्राइम, EOU और विशेष शाखा में भी नई तैनाती

पटना (Threesocieties.com Desk): बिहार पुलिस महकमे में रविवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने अवकाश के दिन 37 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया। तबादले की जद में SDPO, DSP और ASP स्तर के अधिकारी शामिल हैं। विभाग की ओर से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

इस बड़े फेरबदल में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जबकि कई SDPO को अलग-अलग जिलों में DSP और ASP स्तर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साइबर क्राइम, आर्थिक अपराध इकाई (EOU), विशेष शाखा, निगरानी ब्यूरो, यातायात और रेल पुलिस समेत कई महत्वपूर्ण इकाइयों में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।

कई SDPO को ASP की जिम्मेदारी

अधिसूचना के मुताबिक सदर आरा के SDPO राकुमार साह को निगरानी ब्यूरो में SP बनाया गया है। वहीं सदर बेगूसराय के SDPO आनंद कुमार पांडेय को EOU में ASP की जिम्मेदारी दी गई है। अशोक कुमार दास को दाउदनगर से ASP निगरानी ब्यूरो, सदर सिवान के SDPO अजय कुमार सिंह को ASP विशेष शाखा और संजय कुमार झा को ASP सिवान से ASP विशेष शाखा भेजा गया है। इसी क्रम में सदर समस्तीपुर के SDPO संजय कुमार पांडेय को ASP सैन्य पुलिस-1 पटना, सदर मधेपुरा के SDPO प्रवेंद्र भारती को ASP EOU, त्रिवेणीगंज के SDPO विभाष कुमार को ASP विशेष सशस्त्र सैन्य पुलिस-7 कटिहार तथा महुआ के SDPO संजीव कुमार को ASP विशेष सशस्त्र सैन्य पुलिस-15 भीमनगर, सुपौल भेजा गया है।

सुनील कुमार पांडेय बने DSP विशेष सुरक्षा दल

तबादले के तहत वजीरगंज गया के SDPO सुनील कुमार पांडेय को DSP विशेष सुरक्षा दल बनाया गया है। वहीं सिमरी बख्तियारपुर के SDPO मुकेश कुमार ठाकुर को DSP साइबर क्राइम मुंगेर की जिम्मेदारी मिली है। आलोक कुमार को SDPO सदर सहरसा से DSP रेल जमालपुर और रोशन कुमार को DSP रेल समस्तीपुर से DSP यातायात सिवान बनाया गया है।

साइबर क्राइम और विशेष शाखा में भी बदलाव

सौरभ जायसवाल को SDPO बोधगया से DSP मुख्यालय पूर्णिया, अविनाश कुमार को SDPO उदाकिशुनगंज से DSP साइबर क्राइम किशनगंज तथा संजय कुमार जायसवाल को SDPO सदर बिहारशरीफ से DSP विशेष कार्यबल बनाया गया है। वहीं संदीप गोल्डी को SDPO धमदाहा से DSP यातायात रोहतास, अनिल कुमार को SDPO खड़गपुर से DSP मुख्यालय बक्सर और दीपक कुमार को SDPO फुलवारीशरीफ से DSP साइबर क्राइम सारण भेजा गया है। रजनीश कांत को SDPO सदर बेतिया से DSP साइबर क्राइम लखीसराय तथा अजय कुमार चौधरी को SDPO नगर भागलपुर से DSP मुख्यालय सिवान की जिम्मेदारी दी गई है।

रक्षित, रेल और विशेष शाखा में भी नई तैनाती

आलोक कुमार सिंह को DSP रेल गया से DSP रक्षित रोहतास बनाया गया है। मिथिनेश कुमार सिंह को DSP रक्षित से DSP केंद्रीय आयुध भंडार पटना और विपिन नारायण शर्मा को DSP केंद्रीय आयुध भंडार से DSP रक्षित पटना भेजा गया है। ममता प्रसाद को DSP सैन्य पुलिस वाल्मीकि नगर से DSP विशेष शाखा तथा विनीता सिन्हा को SDPO नगर मुजफ्फरपुर से DSP स्वाभिमान विशेष पुलिस बल, बगहा बनाया गया है। इसके अलावा अनुराग कुमार को DSP EOU से विशेष शाखा, आदिल बेलाल को DSP सैन्य पुलिस-10 से DSP रेल समस्तीपुर और रविशंकर को DSP साइबर क्राइम किशनगंज से DSP पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।

इन अधिकारियों का भी हुआ तबादला

राजकुमार-2 को SDPO सदर छपरा से DSP विशेष शाखा, राजेश कुमार को SDPO सदर गोपालगंज से DSP यातायात अरवल और सुरेंद्र कुमार को SDPO वीरपुर से DSP रक्षित सिवान बनाया गया है। गौरी कुमारी को SDPO सदर सिवान से DSP EOU, रवि कुमार को SDPO अरेराज से DSP विशेष शाखा पटना और कन्हैया सिंह को SDPO मसौढ़ी से DSP विशेष शाखा भेजा गया है। वहीं विनोद कुमार को DSP रक्षित सिवान से DSP निगरानी पटना तथा सुरेंद्र प्रसाद सिंह को DSP सैन्य पुलिस-7 कटिहार से DSP निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की जिम्मेदारी दी गई है।