राजधानी एक्सप्रेस में धनबाद एमपी के बेटे और पीए से उलझा जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र वर्मा का बेटा नवीन,अरेस्ट,बेल
ADVERTISEMENT
//= $content; ?>
धनबाद। हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस में शनिवार रात धनबाद एमपी पशुपतिनाथ सिंह के पीए मिथलेश गोप एवं पुत्र प्रवीर प्रियदर्शी के साथ धनबाद जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र वर्मा के पुत्र नवीन वर्मा सीट को लेकर उलझ गये। ट्रेन में काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला। पीए ने एमपी के लेटरपैड पर रेल पुलिस से लिखित कंपलेन की। कंपलेन के बाद रेल पुलिस ने कानपुर में नवीन वर्मा को ट्रेन से उतारकर अरेस्ट कर लिया। रेल पुलिस एफआइआर दर्ज कर पीआर बांड पर नवीन को छोड़ दिया है।
एमपी अपने पुत्र और पीए के साथ दिल्ली से धनबाद आ रहे थे। नवीन वर्मा भी धनबाद ही आ रहे थे। एमपी के पीए मिथलेश गोप ने बताया कि ए-वन कोच के सेकंड एसी में मेरा (पीए) सीट 49 थी,वहीं नवीन वर्मा की सीट 50 थी। नवीन उनके सीट पर जबरन बैठ कर कुछ ले रहे थे। नवीन को जब अपनी सीट पर जाने को कहा तो वह गाली-गलौज करने लगे। खुद को आईआरएस अफसर बताते हुए भला-बुरा कहा। एमपी के पुत्र प्रवीर प्रियदर्शी जब समझाने आये तो नवीन ने उन्हें भी भला-बुरा कहने लगा। पीए ने कहा कि ठीक से बात कीजिए,ये एमपी के पुत्र हैं। यह सुनकर नवीन और भड़क गया। बोला कौन एमपी और कहां का एमपी। एमपी के पीएन का कहना है कि नवीन वर्मा नशे में था। टीटीइ से भी उलझ गये।
एमपी ने सूचना मिलने पर रेल अफसरों से कंपलेन की। ट्रेन में सफर करते नवीन वर्मा का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। विवाद बढ़ने पर एमपी के लेटरपैड पर पीए ने आरपीएफ से कंपलेन की। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने कानपुर स्टेशन से नवीन वर्मा को अरेस्ट कर लिया। नवीन वर्मा का कहना है कि एमपी के पीए का आरोप बेबुनियाद है।सीट पर जब पीए ने दावा किया तो बोले कि पहले एमपी के पीए होने का आईडी और टिकट दिखाओ। इतने में नाराज हो गये।एमपी के पीए एवं पुत्र ने ही दबंगई दिखाई।एमपी के लेटरपैड पर शिकायत किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इतने बड़े लीडर को अपने एरिया के एक लड़के के खिलाफ गलत कंपलेन करना कहां तक उचित है।उन्होंने खुद आरपीएफ से कंपलेन की थी।
रेल सफर में पहले कभी ऐसी बदतमीजी नहीं देखी:एमपी
एमपी पीएन सिंह ने कहा कि अब तक के जीवन में ट्रेन सफर में इस तरह का पहला खराब अनुभव रहा। इतनी बदतमीजी की गई कि अगल-बगल के पैसेंजर्स परेशान हो गये। धनबाद का लड़का है यह तो पता ही नहीं था। सुबह धनबाद आने के बाद पता चला कि वह धनबाद का लड़का है।वह नशे में था।