Dhanbad news:बाइक चोर गैंग, देवेंद्र पर FIR,संतोष सिंह के भाईयों, होली में सुरक्षा,हीरो सर्विस कॉर्निवाल

Advertisement

धनबाद। बैंक मोड़ पुलिस ने बाइक चोर गैंग का भंड़ाफोड़ किया है। कोल किंग व कांग्रेस लीडर सुरेश सिंह मर्डर केस के गवाह देवेंद्र सिंह व उनके बॉडीगार्ड के खिलाफ शुक्रवार एफआइआर दर्ज की गयी है। कांग्रेस लीडर संतोष कुमार सिंह के भाई रमेश सिंह उर्फ पप्पू सिंह और भैरो सिंह उर्फ नौलाख सिंह ने शुक्रवार की शाम कोयरीबांध में रहनेवाले पट्टीदार गुरुगोपाल सिंह के साथ मारपीट की। गोल्फ ग्राउंड में हीरो मोटोकार्प का तीन दिवसीय मेगा सर्विस कॉर्निवाल शुक्रवार से शुरू हुआ। बाइक चोर गैंग का भंडाफोड़, दो अरेस्ट, पांच मोटरसाइकिल जब्त बैंक मोड़ पुलिस ने बाइक चोर गैंग का भंड़ाफोड़ किया है। पुलिस ने गैंग लीडर बिजेंद्र ठाकुर व उसके एक सहयोगी को अरेस्ट किया है। दोनों की निशानदेही टुंडी से चोरी की पांच बाइक बरामद की गयी है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर गैंग के अन्य मेंबरों की गिरफ्तारी व चोरी की बाइक बरामदगी में लगी है।बीएम अग्रवाल कॉलोनी से बाइक चोरी करते बीरेंद्र का चेहरा सीसीटीवी में कैद हो गया था। सीसीटीली फुटेज के आधार पर पुलिस शास्त्री नगर से बिजेंद्र को पकड़ी। वह पहले भी जेल जा चुका है। बिजेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह पिछले एक माह में 10 से 15 बाइक चोरी किया है। चोरी की बाइक वह जामताड़ा और टुंडी में बेचता है। सुरेश मर्डर केस के गवाह देवेंद्र व बॉडीगार्ड पर रंगदारी की एफआइआर कोल किंग व कांग्रेस लीडर सुरेश सिंह मर्डर केस के गवाह देवेंद्र सिंह व उनके बॉडीगार्ड के खिलाफ शुक्रवार एफआइआर दर्ज की गयी है। धनबाद पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआइआर में रंगदारी मांगने व धमकी देने का आरोप है। सीएम और डीजीपी के ट्विट के बाद धनबाद पुलिस रेस हुई और एफआइआर दर्ज की है।झाडूडीह निवासी अमित सिंह ने 11 अप्रैल 2019 को देवेंद्र सिंह और उसके बॉडीगार्ड मंतोष झा के खिलाफ ऑनलाइन कंपलेन की थी। अमित ने कंपलेन में कहा कि देवेंद्र सिंह 11 अप्रैल की रात अपने बॉडीगार्ड के साथ उसके घर आया था। वह घर में नहीं थे, पत्नी थी। देवेंद्र ने पत्नी को कहा था कि अगर उसका पति पांच लाख रुपये नहीं देगा तो उसे जान से मार देंगे। वह घर लौटा तो पत्नी ने जानकारी दी तो वह कंपलेन किया। पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही थी। अमित ने बुधावार को सीएम को ट्विट किया। सीएम ने अमित के ट्विट पर धनबाद पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया। कांग्रेस लीडर संतोष सिंह के भाइयों ने पट्टीदार को पीटा, फायरिंग की कांग्रेस लीडर संतोष कुमार सिंह के भाई रमेश सिंह उर्फ पप्पू सिंह और भैरो सिंह उर्फ नौलाख सिंह ने शुक्रवार की शाम कोयरीबांध में रहनेवाले पट्टीदार गुरुगोपाल सिंह के साथ मारपीट की। मारपीट में गुरुगोपाल घायल हो गये। कांग्रेस लीडर के पट्टीदार गुरुगोपाल ने झरिया पुलिस स्टेशन में रमेश व भौरो मारपीट और गोली फायर करने की एफआइआर दर्ज करायी है। जख्मी गुरुगोपाल इलाज के लिए हॉस्पीटल में एडमिट हैं। संतोष सिंह का कहना है कि मामूली तू-तू, मैं-मैं हुई थी। मारपीट व गोली चलाने की बात गलत है। मेरे भाईयों को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करें। होली पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, सात जोन में बंटा धनबाद जिला प्रशासान की ओर से होली के दौरान लॉ एंड ऑर्डर बनाये रखने के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किये गये हैं। सुरक्षा के दृष्टिकणों से जिला को सात जोन में बांटा गया है। जिला व पुलिस प्रशासन की ओर से होली को लेकर जारी ज्वाइंट ऑर्डर में संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखने का आदेश दिया गया है। जिले को सात जोन में बांटा गया है। सभी जोन में जोनल मजिस्ट्रेट व पुलिस अफसरों को डिपुट कर प्रभारी बनाया गया है। कतरास जोन के लिए डीटीओ ओम प्रकाश यादव तथा बाघमारा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल, धनबाद जोन के लिए डीआरडीए डायरेक्टर संजय कुमार भगत एवं डीएसपी मुकेश कुमार, चिरकुंडा जोन के लिए एसी (सप्लाई) संदीप कुमार दोराईबुरू व निरसा एसडीपीओ निरसा विजय कुमार कुशवाहा, तोपचांची जोन के लिए डीसीएलआर सतीश चंद्र एवं तोपचांची इंस्पेक्टर रास बिहारी लाल, झरिया जोन के लिए एनइपी डायरेक्टर इंदु रानी व सिंदरी डीएसपी अजीत कुमार सिन्हा, गोविंदपुर जोन के लिए एसी श्याम नारायण राम एवं डीएसपी (वन) सरिता मुर्मू, टुंडी जोन के लिए उप नगर आयुक्त राजेश कुमार सिंह एवं डीएसपी (टू) हिमांशु चंद्रमा मांझी का डिपुटेशन किया गया है। होली को लेकर नौ एवं 10 मार्च को जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यरत रहेगा। जिला नियंत्रण कक्ष के संपूर्ण प्रभार में एसडीएम राज महेश्वरम व डीएसपी सीसीआर जगदीश प्रसाद रहेंगे। गोल्फ ग्राउंड में हीरो का मेगा सर्विस कॉर्निवाल शुरू गोल्फ ग्राउंड में हीरो मोटोकार्प का तीन दिवसीय मेगा सर्विस कॉर्निवाल शुक्रवार से शुरू हुआ। सिटी एसपी आर राम कुमार, हीरो मोटोकार्प के जोनल हेड बी स्वामीनाथन,जोनल सर्विस मैनेजर देव कुमार दास गुप्ता व रिलायबल के सीइओ राजीव सबलोक ने कार्निवाल का उद्घाटन किया। इस अवसर गुरुकृपा के पार्टनर शरत दुदानी ने बताया कि इस कॉर्निवाल में कोई भी अपनी गाड़ी की सर्विसिंग 405 रुपये के बदले मात्र 99 रुपये देकर करा सकते हैं। प्रत्येक सर्विसिंग में नाइट्रोजन फ्री दिया जा रहा है।आधे घंटे में लक्की ड्रा द्वारा लक्की विजेताओं को गिफ्ट भी दिया जा रहा है। सेल्स में धमाका ऑफर है। कोई भी स्कूटर या बाइक की खरीद पर 7500 रुपये तक की छूट का ऑफर दिया जा रहा है। यह सभी ऑफर बीएस-4 की गाड़ियों पर दिया जा रहा है।