Dhanbad news:गुजराती समाज का होली मिलन,कट्टा के साथ दो अरेस्ट, सिंदरी जेएमएएस ऑफिस मारपीट

Advertisement

धनबाद।

कोलफील्ड गुजराती समाज, धनबाद द्वारा श्री कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज भवन में होली मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।तेतुलमारी पुलिस ने लोडेड कट्टा व गोली के साथ अरेस्ट भोला कुमार साव व मंतोष कुमार को जेल भेज दी है। सिंदरी रोड़ाबांध स्थित जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) की ऑफिस में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने को लेकर उत्पन्न हुए विवाद में दो युवकों की पिटाई कर दी। Coalfield Gujrati Samaj धनबाद के होली मिलन समारोह में  51 बुजुर्ग सम्मानित कोलफील्ड गुजराती समाज, धनबाद द्वारा श्री कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज भवन में होली मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के 80 वर्ष से 96 वर्ष तक के 51 बुजुर्गों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। स्टेट और नेशनल चैंपियनशिप में परचम लहराने के लिए हर्षवी मटालिया, हिमांशी चावडा, दिव्या शाह, देशल यादव, अमन ठक्कर, आयुष दिलीप अंबानी तथा हेतल विरेश दोशी को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के लिए रिटा चावड़ा, सेना रावल तथा सीमा चौहान को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। तेतुलमारी में पिस्टल के साथ दो अरेस्ट ,जेल भेज गया तेतुलमारी सुभाष चौक के समीप कट्टा लहराना दो युवकों को महंगा पड़ा। पुलिस ने चंदौर पहाड़ी निवासी भोला कुमार साव के को लोडेड पिस्टल व मंतोष कुमार को गोली के साथ दबोच ली।पुलिस पेट्रोलिंग टीम के एसआइ संजीव कुमार सिंह ने दोनो को आर्म्स के साथ पकड़ा। मामले में एफआइआर दर्ज कर कोर्ट में पेशी के बाद सोमवार को दोनों को जेल भेज दिया गया। बाघमारा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने तेतुलमारी पुलिस स्टेशन में प्रेस कांफ्रेस में यह जानकारी दी। डीएसपी ने बाताया कि दोनों सुभाष चौके के समीप पिस्टल लहरा कर लोगो को भयभीत कर रहा था। लोकल लोगों की सूचना पर पहुं ची पेट्रोलिंग टीम ने दोनों को धर दबोचा। सिंदरी जमंस ऑफिस में दो युवक की पिटाई सिंदरी रोड़ाबांध स्थित जनता मजदूर संघ( बच्चा गुट) के ऑफिस में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने को लेकर उत्पन्न हुए विवाद में दो युवकों की पिटाई कर दी गयी। जमसं समर्थकों ने ऑफिस के बाहर खड़े आधा दर्जन युवकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटकर खदेड़ दिया। जमसं समर्थकों ने ऑफिस में प्रवेश करने का प्रयास करनेवाले दोनों युवकों को पकड़ कर सिंदरी पुलिस को सौंप दिया है। जनता मजदूर संघ बच्चा गुट के नेता वेद प्रकाश ओझा के ऑफिस पर पिछले दिनों अज्ञात लोगों ने फायरिंग की थी। जमसं समर्थकों ने जिन दो युवकों को पकड़ कर सिंदरी पुलिस को सौंपा है। वे दोनों युवक रांगामाटी आइएम टाइप के रहनेवाले बताए जा रहे हैं। जमसं समर्थकों की ओर से दोनों युवकों को पकडऩे की प्रतिक्रिया में आइएम टाइप से लड़कों के एक नये ग्रुप कार्यालय पर हमला करने के लिए आना चाहते थे। अभी आधे रास्ते तक ही हमलावर पहुंचे थे कि जमसं समर्थकों ने इस ग्रुप को दोबारा खदेड़ दिया। सूचना पाकर सिंदरी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने बलपूर्वक हमलावरों को खदेड़ा। समर्थन में आये एक नेता की कार का शीशा भी फोड़ दिया गया।