झारखंड के 5 IPS ने देश के टॉप-100 पुलिस कप्तानों में बनाई जगह, धनबाद SSP प्रभात कुमार भी शामिल

फेम इंडिया–एशिया पोस्ट की देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची में झारखंड के 5 IPS अधिकारी शामिल हुए हैं। धनबाद SSP प्रभात कुमार समेत पाकुड़, गिरिडीह, सिमडेगा और विशेष शाखा के अधिकारियों को जगह मिली। जानिए पूरी सूची और चयन के आधार।

झारखंड के 5 IPS ने देश के टॉप-100 पुलिस कप्तानों में बनाई जगह, धनबाद SSP प्रभात कुमार भी शामिल
चयनित टॉप-25 IPS को विशेष रूप से सम्मानित भी किया जाएगा।

Advertisement

     HighLights:

  • फेम इंडिया–एशिया पोस्ट ने देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची जारी की
  • झारखंड के 5 IPS अधिकारियों को सूची में जगह मिली
  • धनबाद के SSP प्रभात कुमार भी देश के चुनिंदा पुलिस कप्तानों में शामिल
  • टॉप-100 में से देश के टॉप-25 पुलिस कप्तानों की अलग सूची तैयार की जाएगी

नई दिल्ली (Threesocieties.com Desk):  फेम इंडिया–एशिया पोस्ट की राज्यवार एवं कैडर आधारित 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची में झारखंड से पांच अधिकारियों का चयन हुआ है। इनमें पाकुड़ के एसपी अनुदीप सिंह, विशेष शाखा के एसपी हृदीप पी. जनार्दन, गिरिडीह के एसपी डॉ. बिमल कुमार, धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार और सिमडेगा के एसपी श्रीकांत सुरेशराव कोत्रे शामिल हैं।

इन अधिकारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में कानून व्यवस्था संभालने, अपराध नियंत्रण, पुलिसिंग में प्रभावशीलता, नेतृत्व क्षमता और जनता के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि मजबूत करने जैसे पहलुओं के आधार पर देश के 100 चुनिंदा पुलिस कप्तानों में शामिल किया गया है।

धनबाद SSP प्रभात कुमार भी टॉप-100 में

झारखंड के लिहाज से इस सूची में धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार का नाम खास तौर पर महत्वपूर्ण है। कोयला क्षेत्र और अपराध की दृष्टि से संवेदनशील धनबाद जिले में पुलिस कप्तान की जिम्मेदारी बेहद चुनौतीपूर्ण मानी जाती है। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ संगठित अपराध, साइबर अपराध, कोयला और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण पुलिस के सामने बड़ी चुनौती रहती है। फेम इंडिया–एशिया पोस्ट की सूची में प्रभात कुमार का शामिल होना धनबाद पुलिस के नेतृत्व और जिले में पुलिसिंग को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान के तौर पर देखा जा रहा है।

किन आधारों पर हुआ चयन?

फेम इंडिया–एशिया पोस्ट के अनुसार, देशभर में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी जिला पुलिस प्रमुख या समकक्ष पदों पर कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ऐसे अधिकारियों में से सिर्फ 100 नामों का चयन करने के लिए बहुस्तरीय प्रक्रिया अपनाई गई।सर्वेक्षण के दौरान अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था में सुधार, जनमित्र पुलिसिंग, नेतृत्व एवं नवाचार, जवाबदेह और पारदर्शी कार्यशैली, त्वरित निर्णय क्षमता, संकट प्रबंधन, व्यवहार कुशलता, जनसंपर्क तथा सार्वजनिक छवि जैसे पहलुओं को ध्यान में रखा गया।इसके अलावा प्रशासनिक स्रोतों, उपलब्ध आधिकारिक आंकड़ों, मीडिया रिपोर्टों, विशेषज्ञों की राय, सार्वजनिक रूप से उपलब्ध सूचनाओं और क्षेत्रीय स्तर से मिले फीडबैक को भी मूल्यांकन का हिस्सा बनाया गया।

सिर्फ अपराध नियंत्रण नहीं, जनविश्वास भी अहम

फेम इंडिया–एशिया पोस्ट के इस सर्वेक्षण में पुलिस कप्तान की भूमिका को केवल अपराधियों पर कार्रवाई तक सीमित नहीं माना गया है। आधुनिक पुलिसिंग में पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास कायम करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, साइबर अपराध से मुकाबला, संगठित अपराध पर नियंत्रण, आपात परिस्थितियों में त्वरित निर्णय, तकनीक का इस्तेमाल, पारदर्शी पुलिसिंग और जनसहभागिता जैसे विषय भी प्रभावी पुलिस नेतृत्व के महत्वपूर्ण हिस्से माने गए। सर्वेक्षण का उद्देश्य ऐसे अधिकारियों को सामने लाना है, जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में पुलिसिंग को अधिक प्रभावी और जनोन्मुख बनाने की दिशा में उल्लेखनीय काम किया है।

देशभर से चुने गए 100 पुलिस कप्तान

फेम इंडिया–एशिया पोस्ट की सूची में AGMUT कैडर के अलावा आंध्र प्रदेश, असम-मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर-त्रिपुरा, नागालैंड, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल समेत विभिन्न राज्यों और कैडरों के पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया है। बिहार से भी सात अधिकारियों को सूची में जगह मिली है, जबकि उत्तर प्रदेश से 10 पुलिस अधिकारी चयनित हुए हैं। पंजाब, राजस्थान और अन्य राज्यों के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी इस राष्ट्रीय सूची में स्थान मिला है।

अब टॉप-25 पर रहेगी नजर

फेम इंडिया के मैनेजिंग एडिटर अनिल सिंह के अनुसार, 100 अधिकारियों की सूची जारी होने के बाद अध्ययन की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। चयनित 100 अधिकारियों में से देश के टॉप-25 पुलिस कप्तानों की विशेष सूची तैयार की जाएगी। यह सूची फेम इंडिया के आगामी अंक में प्रकाशित की जाएगी और इन शीर्ष 25 अधिकारियों को विशेष रूप से सम्मानित भी किया जाएगा। ऐसे में झारखंड के पांच चयनित अधिकारियों में से कौन टॉप-25 में जगह बनाता है, इस पर अब राज्य के पुलिस महकमे और लोगों की नजर रहेगी।

फेम इंडिया का क्या कहना है?

फेम इंडिया के संपादक धीरज कुमार के मुताबिक, सकारात्मक और रचनात्मक पत्रकारिता के उद्देश्य के तहत संस्था हर वर्ष ऐसे प्रशासनिक अधिकारियों और जनसेवकों के कार्यों को सामने लाने का प्रयास करती है, जिन्होंने अपनी कार्यशैली और नेतृत्व से समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है। उनके अनुसार, देशभर में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले पुलिस अधिकारियों में से सिर्फ 100 नामों का चयन करना चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया है। इसी उद्देश्य से विभिन्न स्रोतों और बहुआयामी मानकों के आधार पर अधिकारियों का मूल्यांकन किया गया।

झारखंड के लिए क्यों महत्वपूर्ण है यह सूची?

झारखंड लंबे समय से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों, संगठित अपराध, कोयला क्षेत्र से जुड़े अपराध, साइबर क्राइम और कानून व्यवस्था जैसी चुनौतियों का सामना करता रहा है। ऐसे में राज्य के पांच पुलिस अधिकारियों का राष्ट्रीय स्तर की सूची में शामिल होना पुलिस नेतृत्व के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा सकता है। खासकर धनबाद जैसे औद्योगिक और कोयलांचल क्षेत्र के पुलिस कप्तान का इस सूची में शामिल होना जिले की पुलिसिंग के लिहाज से भी अहम है। वहीं पाकुड़, गिरिडीह और सिमडेगा जैसे जिलों में कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की जिम्मेदारी संभाल रहे अधिकारियों को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

झारखंड के टॉप-100 पुलिस कप्तानों में शामिल 5 अधिकारी

अनुदीप सिंह — एसपी, पाकुड़
हृदिप पी. जनार्दन — एसपी, विशेष शाखा
डॉ. बिमल कुमार — एसपी, गिरिडीह
प्रभात कुमार — एसएसपी, धनबाद
श्रीकांत सुरेशराव खोत्रे — एसपी, सिमडेगा

फेम इंडिया–एशिया पोस्ट की यह सूची पुलिस अधिकारियों के कार्यों और नेतृत्व क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि झारखंड के इन पांच अधिकारियों में से कौन-कौन टॉप-25 पुलिस कप्तानों की अगली सूची में जगह बनाकर विशेष सम्मान हासिल करता है।

राज्यवार एवं कैडर के आधार पर चयनित 100 जिला पुलिस कप्तानों की लिस्ट:

AGMUT (अरुणाचल प्रदेश, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर अन्य)

• अनंत मित्तल (एसीबी अरुणाचल, अब दक्षिण दिल्ली)
• डॉ. जी.वी. सुंदीप चक्रवर्ती (एसएसपी श्रीनगर)
• राहूल अलवाल (डीसीपी नॉर्थ ईस्ट दिल्ली)
• रोहित राजवीर सिंह (डीसीपी ईस्ट दिल्ली)
• शशांक जायसवाल (डीसीपी ट्रैफिक, अब रोहिणी)
• संजीव कुमार यादव (डीसीपी स्पेशल सेल)
• तनु श्री (एसपी पुलवामा, अब दिल्ली)

आंध्र प्रदेश

• अधिराज सिंह राणा (एसपी साइबर क्राइम)
• शेल्के नचिकेत विश्वनाथ (एसपी कडपा)
• तुषार दूडी (एसपी चित्तूर)
• वी. हर्षवर्धन राजू (एसपी प्रकाशम)

असम–मेघालय

• गौरव अभिजीत दिलीप (एसएसपी डिब्रूगढ़)
• नुमल महट्टा (एसएसपी बोंगाईगांव)
• पंकज यादव (एसएसपी बाजाली)
• पार्थ प्रतिम दास (एसएसपी कछार, अब नगांव)
• वी. वी. राकेश रेड्डी पी. (एसपी गोलपाड़ा)
• विवेक सिएम (एसपी ईस्ट खासी हिल्स)

बिहार

• अम्बरीश राहुल (एसपी औरंगाबाद, अब पुलिस अकादमी)
• स्वीटी सहरावत (एसपी पूर्णिया, अब स्पेशल ब्रांच)
• नवजोत सिमी (एसपी अरवल)
• परिचय कुमार (एसपी कटिहार)
• प्रेरणा कुमार (एसपी लखीसराय)
• सुशील कुमार (एसएसपी गया जी)
• विश्वजीत दयाल (एसपी जमुई)

छत्तीसगढ़

• प्रशांत कुमार ठाकुर (एसपी सूरजपुर, अब डीआईजी पीएचक्यू)
• राय गौरव रामप्रवेश (एसपी दंतेवाड़ा, अब बलौदाबाजार-भाटापारा)
• रॉबिन्सन गुरिया (एसपी नारायणपुर, अब डीसीपी रायपुर)

गुजरात

• डॉ. हर्षदकुमार के. पटेल (डीसीपी जोन-1, अहमदाबाद)
• डॉ. जगदीश चावड़ा (डीसीपी वडोदरा)
• विजय जे. पटेल (एसपी खेड़ा)

हरियाणा

• अदिति सिंह (डीसीपी एमडीसी जोन, पंचकूला)
• अंशु सिंगला (एसपी एंटी करप्शन, अब डीसीपी मुख्यालय, गुरुग्राम)
• दीपक जेवरिया (एसपी महेंद्रगढ़)
• लोगेश कुमार पी. (एसपी चरखी दादरी)

हिमाचल प्रदेश

• बलबीर सिंह (एसपी हमीरपुर)
• गौरव सिंह (एसपी शिमला)
• इल्मा फरोज़ (एसपी नूरपुर)
• शिवानी मेहला (एसपी लाहौल एवं स्पीति)

झारखंड

• अनुदीप सिंह (एसपी पाकुड़)
• हृदिप पी. जनार्दन (एसपी स्पेशल ब्रांच)
• डॉ. बिमल कुमार (एसपी गिरिडीह)
• प्रभात कुमार (एसएसपी धनबाद)
• श्रीकांत सुरेशराव कोत्रे (एसपी सिमडेगा)

कर्नाटक

• बिंदु मणि (कोडागु)
• डॉ. अरुण के. (मंगलुरु सिटी)
• मल्लिकार्जुन बालदंडी (मैसूरु)
• मुथाराजू एम. (चामराजनगर)

केरल

• आर. आनंद (एसपी पथनमथिट्टा)
• साबू मैथ्यू के.एम. (एसपी कोट्टायम)
• विजय भारत रेड्डी (एसपी कासरगोड)

मध्य प्रदेश

• समीर सौरभ (एसपी मुरैना, अब रेडियो भोपाल)
• संपत उपाध्याय (एसपी जबलपुर)
• श्रद्धा तिवारी (डीसीपी भोपाल मुख्यालय)

महाराष्ट्र

• कृषिकेश रावले (डीसीपी जोन-1, पुणे)
• नीति पुडी रश्मिता राव (डीसीपी नागपुर जोन-4)
• सोमय मुंडे (डीसीपी छत्रपति संभाजीनगर)
• नितिन दत्तात्रय बागटे (रत्नागिरी)

मणिपुर–त्रिपुरा

• क्ष. शिवकांता सिंह (एसपी इंफाल वेस्ट)
• मौर्य कृष्णा सी. (एसपी दक्षिण त्रिपुरा)
• शंकर देबनाथ (एसपी पश्चिम त्रिपुरा)

नागालैंड

• डॉ. प्रीतपाल कौर (एसपी पेेक)
• एस. वेसुप्रा केज़ो (एसपी मोकोकचुंग)

ओडिशा

• अमृतपाल कौर (एसपी नुआपाड़ा)
• गुंडाला रेड्डी राघवेंद्र (एसपी झारसुगुड़ा)
• जगमोहन मीणा (डीसीपी भुवनेश्वर)
• प्रतीक सिंह (एसपी पुरी)

पंजाब

• गुरप्रीत सिंह भुल्लर (एसएसपी अमृतसर)
• कंवरदीप कौर (एसएसपी चंडीगढ़)
• मनिंदर सिंह (एसएसपी रोपड़)
• संदीप मलिक (एसएसपी होशियारपुर)
• एस. गुरबंस सिंह बैंस (एसएसपी फरीदकोट)

राजस्थान

• अभिषेक शिवहरे (एसपी जैसलमेर)
• डॉ. अमृता दुहन (एसपी उदयपुर)
• मृदुल कच्छवाह (बीकानेर)
• प्रवीण नायक नूनावत (एसपी सीकर)
• रंजीता शर्मा (जयपुर ईस्ट)
• शैलेंद्र सिंह इंदौलिया (एसपी जालौर)

सिक्किम

• लाल बहादुर छेत्री (एसपी मंगन)
• नकुल प्रधान (एसपी सोरेंग)

तमिलनाडु

• डॉ. के. महेश्वरी (डीसीपी रेडहिल्स, अवडी सिटी पुलिस)
• जी. चंदीश, आईपीएस (एसपी रामनाथपुरम)

तेलंगाना

• खरे किरण प्रभाकर (डीसीपी साउथ जोन, हैदराबाद)
• पोथाराजू साई चैतन्य (कमिश्नर, निजामाबाद)
• श्रीबाला बी. (डीसीपी क्राइम्स, साइबराबाद)

उत्तर प्रदेश

• आकाश पटेल (चंदौली)
• अनुराग आर्या (बरेली)
• अपर्णा रजत कौशिक (मिर्जापुर)
• दीक्षा शर्मा (ईस्ट जोन, लखनऊ)
• डॉ. कौस्तुभ (गोरखपुर)
• इलामारन जी. (एटा)
• के.के. बिश्नोई (संभल)
• प्राची सिंह (अंबेडकर नगर)
• डॉ. इरज राजा (गाजीपुर)
• सर्वानंद टी. (अमेठी)

उत्तराखंड

• चंद्रशेखर घोडके (एसपी अल्मोड़ा)
• सर्वेश पंवार (एसएसपी पौड़ी गढ़वाल)
• सुरजीत सिंह पंवार (एसपी चमोली)

पश्चिम बंगाल

• पापिया सुल्ताना (एसपी मेदिनीपुर)
• वाई. रघुवंशी (एसपी कृष्णानगर)
• मिस पुष्पा (एसपी बारासात, अब पूर्व बर्धमान)