बोकारो में खौफनाक ट्रिपल मर्डर: सनकी पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से दंपती और बहू को उतारा मौत के घाट

झारखंड के बोकारो जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र स्थित कुकुरलीलवा गांव में सनकी पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से दंपती और उनकी बहू की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

बोकारो में खौफनाक ट्रिपल मर्डर: सनकी पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से दंपती और बहू को उतारा मौत के घाट
पड़ोसी ने परिवार के तीन सदस्यों को काट डाला।

Advertisement

     HighLights:

  • बोकारो के नावाडीह थाना क्षेत्र के कुकुरलीलवा गांव में ट्रिपल मर्डर से सनसनी
  • सनकी पड़ोसी राजू सिंह ने कुल्हाड़ी से दंपती और उनकी बहू की हत्या की
  • पहले वृद्ध महिला पर हमला, फिर बचाने आए पति और बहू को भी मार डाला

बोकारो (Threesocieties.com Desk): झारखंड के बोकारो जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र स्थित कुकुरलीलवा गांव में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक सनकी पड़ोसी ने दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से हमला कर एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतकों की पहचान नावाडीह निवासी जानकी महतो (70 वर्ष) और उनकी पत्नी सुगिया देवी (62 वर्ष) बहू गोरी देवी (पति: कोलेश्वर महतो, 45 वर्ष) के रूप में हुई है। .जानकी महतो, उनकी पत्नी और उनकी बहू की मौत हुई है। इस तिहरे हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें:धनबाद: बारिश भी नहीं रोक सकी आस्था; पांचवीं महाशिव आरती में उमड़ा जनसैलाब

ट्रिपल मर्डर की सूचना मिलते ही आसपास के दर्जनों गांवों से ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गयी। लोगों ने जब आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो वह ग्रामीणों को कुल्हाड़ी लेकर दौड़ाने लगा, जिससे अफरा-तफरी मच गयी। सूचना मिलते ही नावाडीह थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की छानबीन की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी राजू सिंह (40 वर्ष, निवासी: बस्तेजिया) को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से वारदात में इस्तेमाल की गई खून से सनी कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली गयी है।

आरोपी पहले भी कर चुका था हिंसक हरकतें

ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपी राजू सिंह मानसिक रूप से अस्थिर और बेहद हिंसक स्वभाव का है। उसने पहले भी अपने परिवार के लोगों के साथ मारपीट की थी। बताया जा रहा है कि बीते सप्ताह उसने अपनी पत्नी को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया था, जिसका इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है। आरोपी के हिंसक व्यवहार से गांव के लोग पहले से ही भयभीत थे।