बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 27 DSP अधिकारियों का तबादला, 24 SDPO बदले; कई जिलों में नई पोस्टिंग
बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। सरकार ने 27 DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है, जिसमें 24 SDPO शामिल हैं। छपरा, आरा, बेगूसराय, समस्तीपुर समेत कई जिलों में नई पोस्टिंग।
HighLights:
- बिहार पुलिस सेवा के 27 DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया
- छपरा, आरा, बेगूसराय, समस्तीपुर, फुलवारीशरीफ समेत 24 SDPO बदले गए
- कई अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) की कमान सौंपी गई
पटना (Threesocieties.com Desk): बिहार पुलिस महकमे में शनिवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के 27 DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इनमें 24 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) स्तर के अधिकारी शामिल हैं। गृह विभाग की ओर से तबादले को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है।
तबादले के बाद छपरा, आरा, बेगूसराय, समस्तीपुर, फुलवारीशरीफ, वैशाली, गया, रोहतास, बक्सर, बेतिया, सहरसा, कटिहार, मधेपुरा, गोपालगंज समेत कई इलाकों में पुलिस अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। इस बड़े फेरबदल को पुलिस प्रशासन में महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।
पटना में भी बदला पुलिस अधिकारियों का जिम्मेदारी
अधिसूचना के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक सोनू कुमार राय को पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) पटना बनाया है। वहीं कई अधिकारियों को अलग-अलग अनुमंडलों में SDPO के पद पर तैनात किया गया है। फुलवारीशरीफ के SDPO-I सुशील कुमार का तबादला कर उन्हें आरा सदर SDPO-I की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जमालपुर रेल DSP उमेश्वर चौधरी को एएसपी बीविसपु-14 की जिम्मेदारी दी गई है।
छपरा और वैशाली में भी नई पोस्टिंग
प्रेमचंद सिंह को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-II, सदर छपरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं पोलस्त कुमार को वैशाली के महुआ का SDPO बनाया गया है। गया में गुलशन कुमार को DSP रेल की जिम्मेदारी दी गई है। STF में तैनात DSP प्रशांत कुमार को बेगूसराय SDPO-I बनाया गया है। इसी तरह STF के DSP राजेश कुमार को हथुआ का SDPO बनाया गया है।
रोहतास, मंझौल और समस्तीपुर में भी फेरबदल
DSP ट्रैफिक रोहतास अमरकांत को मंझौल का SDPO बनाया गया है। वहीं सतीश सुमन को समस्तीपुर सदर की जिम्मेदारी दी गई है।राकेश कुमार रंजन को बिहारशरीफ सदर का SDPO-II और पंकज कुमार मिश्रा को अरेराज का SDPO बनाया गया है। गोरख राम को DSP बीविसपु-4 डुमरांव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सीवान, सहरसा और दाउदनगर में बदले अधिकारी
तबादला सूची में आनंद मोहन गुप्ता को सीवान सदर SDPO-II बनाया गया है। वहीं निशिकांत भारती को सिमरी बख्तियारपुर का SDPO बनाया गया है। चंद्र भूषण को दाउदनगर SDPO की जिम्मेदारी मिली है। वहीं विशेष सुरक्षा दल, पटना में तैनात अभिनव कुमार को वजीरगंज का SDPO बनाया गया है।
बक्सर, बेतिया और रामनगर में भी नई जिम्मेदारी
पंकज कुमार सिंह को सहरसा सदर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं राकेश कुमार भाष्कर को बेतिया सदर SDPO-II बनाया गया है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से सत्येंद्र राम का तबादला कर उन्हें रामनगर का SDPO बनाया गया है। कटिहार के बारसोई से अजय कुमार का तबादला कर उन्हें मधेपुरा सदर का SDPO बनाया गया है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से पवन कुमार को वीरपुर का SDPO बनाया गया है।वहीं DSP ट्रैफिक अरवल पवन कुमार सिंह को उदाकिशुनगंज का SDPO बनाया गया है।
DSP निगरानी ब्यूरो कृपालचंद्र जायसवाल को गोपालगंज सदर SDPO-II की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं DSP बीविसपु-13 दरभंगा अभय कुमार को खड़गपुर का SDPO बनाया गया है। इसके अलावा अजीत प्रताप सिंह चौहान को धमदाहा, पूर्णिया की जिम्मेदारी दी गई है।
कई जिलों में पुलिस प्रशासन की बदली तस्वीर
बिहार सरकार के इस बड़े तबादले के बाद कई जिलों और अनुमंडलों में पुलिस प्रशासन की तस्वीर बदल गई है। एक साथ बड़ी संख्या में DSP और SDPO स्तर के अधिकारियों के स्थानांतरण से संबंधित अनुमंडलों में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की कमान नए अधिकारियों के हाथ में होगी। गृह विभाग की अधिसूचना के मुताबिक सभी स्थानांतरित अधिकारियों को अपनी नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया गया है। इस फेरबदल के बाद अब संबंधित अनुमंडलों में पुलिस प्रशासन की कार्यशैली और कानून-व्यवस्था को लेकर नए अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
बिहार पुलिस ट्रांसफर की प्रमुख पोस्टिंग
पोलस्त कुमार — SDPO महुआ, वैशाली
सुशील कुमार — SDPO-I आरा सदर
प्रशांत कुमार — SDPO-I बेगूसराय सदर
राजेश कुमार — SDPO हथुआ
अजीत प्रताप सिंह चौहान — SDPO धमदाहा, पूर्णिया
अमरकांत — SDPO मंझौल
सतीश सुमन — SDPO समस्तीपुर सदर
राकेश कुमार रंजन — SDPO-II बिहारशरीफ सदर
आनंद मोहन गुप्ता — SDPO-II सीवान सदर
राकेश कुमार भाष्कर — SDPO-II बेतिया सदर
कृपालचंद्र जायसवाल — SDPO-II गोपालगंज सदर
पंकज कुमार मिश्रा — SDPO अरेराज
निशिकांत भारती — SDPO सिमरी बख्तियारपुर
चंद्र भूषण — SDPO दाउदनगर
अभिनव कुमार — SDPO वजीरगंज
पंकज कुमार सिंह — SDPO त्रिवेणीगंज सुपौल
सत्येंद्र राम — SDPO रामनगर
अजय कुमार — SDPO मधेपुरा सदर
पवन कुमार — SDPO वीरपुर
पवन कुमार सिंह — SDPO उदाकिशुनगंज
अभय कुमार — SDPO खड़गपुर
प्रेमचंद सिंह — SDPO-II सदर छपरा
गुलशन कुमार — DSP रेल गया
उमेश्वर चौधरी — एसडीपीओ टू फुलवारीशरीफ




