नई दिल्ली। PAN Card पर लिखे 10 अंकों का मतलब होता है। इसमें कई जानकारियां छुपी रहती है। पैन कार्ड पर जो अंक लिखा होता है वह कोई सामान्य सा नंबर नहीं होता है, बल्कि उसमें पैन कार्डधारक के बारे में कुछ जानकारियां शामिल होती हैं।
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट पैन कार्ड के लिए एक विशेष प्रक्रिया का इस्तेमाल करता है। पैन कार्ड पर जो दस अंक लिखे होते हैं उसके मायने हैं। दस डिजिट वाले प्रत्येक पैन कार्ड में नंबर और अक्षरों का एक मिश्रण होता है। इसमें पहले पांच कैरेक्टर हमेशा अक्षर होते हैं, फिर अगले चार कैरेक्टर नंबर होते हैं और फिर अंत में वापस एक अक्षर आता है। कई बार पैन कार्ड पर लिखे 'ओ' और 'जीरो' देखकर लोग इन्हें पहचानने में कंफ्यूज हो जाते हैं।
पैन कार्ड पर लिखे पहले पांच कैरेक्टर्स में से पहले तीन कैरेक्टर अल्फाबेटिक सीरीज को दर्शाते हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की नजर में आप क्या हैं यह पैन नंबर का चौथा कैरेक्टर बताता है। अगर आप इंडिविजुअल हैं तो आपके पैन कार्ड का चौथा कैरेक्टर P होगा। ऐसे ही बाकी अक्षरों का मतलब जानें।
C- कंपनी
H- हिंदू अविभाजित परिवार
A- व्यक्तियों का संघ (AOP)
B- बॉडी ऑफ इंडिविजुअल्स (BOI)
G- सरकारी एजेंसी
J- आर्टिफिशियल ज्युडिशियल पर्सन
L- लोकल अथॉरिटी
F- फर्म/लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनिरशिप
T- ट्रस्ट
पैन नंबर का पांचवा कैरेक्टर आपके सरनेम के पहले अक्षर को दर्शाता है। मसलन, अगर आपका सरनेम गुप्ता है, तो आपके पैन नंबर का पांचवा कैरेक्टर G होगा। नॉन इंडिविजुअल पैन कार्डधारकों के लिए पांचवां करैक्टर उनके नाम के पहले अक्षर को दर्शाता है। अगले चार कैरेक्टर नंबर होते हैं, जो 0001 से 9990 के बीच हो सकते हैं। इसके बाद आपके पैन नंबर का अंतिम करैक्टर हमेशा एक अक्षर होता है।