Miss World 2026: डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला बनीं विश्व सुंदरी

डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला ने मिस वर्ल्ड 2026 का खिताब जीता। जानिए कौन हैं Joheirry Mola, उनकी पढ़ाई, करियर, समाजसेवा और भारत की निकिता पोरवाल का सफर।

Miss World 2026: डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला बनीं विश्व सुंदरी
जोहेरी मोला एजुकेटर, मॉडल, कम्युनिकेटर और कम्युनिटी एडवोकेट हैं।

Advertisement

     Highlights:

  • Miss World 2026: फिनाले: वियतनाम के न्हा ट्रांग में 5 सितंबर को हुआ आयोजन
  • प्रतियोगिता: 111 देशों की राष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा
  • फर्स्ट रनर-अप: स्पेन की Elisabeth Reyns,सेकंड रनर-अप: मलेशिया की Taanusiya Chetty
  • भारत: निकिता पोरवाल Top 40 तक पहुंचीं।

हनोई,वियतनाम (Threesocieties.com Desk): वियतनाम के न्हा ट्रांग में आयोजित 73वें मिस वर्ल्ड ग्रैंड फिनाले में डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला (Joheirry Mola) ने दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित सौंदर्य ताज अपने नाम कर लिया। 5 सितंबर को हुए इस भव्य फिनाले में 111 देशों की प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

जोहेरी मोला ने अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, कम्युनिकेशन स्किल और सामाजिक सरोकारों के दम पर दुनियाभर की प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए Miss World 2026 का खिताब जीता। यह डोमिनिकन रिपब्लिक की मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में दूसरी जीत है। इससे पहले इस देश ने 1982 में खिताब जीता था। फिनाले में स्पेन की Elisabeth Reyns फर्स्ट रनर-अप और मलेशिया की Taanusiya Chetty सेकंड रनर-अप रहीं। पिछले साल की मिस वर्ल्ड थाईलैंड की Opal Suchata Chuangsri ने जोहेरी मोला को ताज पहनाया।

कौन हैं जोहेरी मोला?

जोहेरी मोला सिर्फ एक प्रोफेशनल मॉडल ही नहीं हैं, बल्कि एजुकेटर, कम्युनिकेटर और कम्युनिटी एडवोकेट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में उनकी पहचान उनके आत्मविश्वास और सामाजिक सरोकारों के कारण भी बनी। उन्होंने Business Management and Administration की पढ़ाई की है। शिक्षा और समाजसेवा से उनका गहरा जुड़ाव है। वह Voices of Tomorrow की फाउंडर और प्रेसिडेंट हैं। यह पहल वंचित समुदायों के बच्चों को अंग्रेजी शिक्षा देने और उनके विकास में मदद करने पर केंद्रित है। बतौर शिक्षिका जोहेरी अंग्रेजी साहित्य और सोशल स्टडीज पढ़ाती हैं। उनका जोर बच्चों में सिर्फ किताबी ज्ञान बढ़ाने पर नहीं, बल्कि क्रिटिकल थिंकिंग और आत्मविश्वास विकसित करने पर भी रहता है।

मीडिया में भी बनाई पहचान

जोहेरी मोला का अनुभव सिर्फ शिक्षा और मॉडलिंग तक सीमित नहीं है। उन्होंने मीडिया क्षेत्र में भी काम किया है। वह Univision New York के शो Ventana a la Ciudad से कॉरेस्पॉन्डेंट के तौर पर जुड़ी रही हैं। इस दौरान उन्होंने डोमिनिकन संस्कृति, सामुदायिक कहानियों और सामाजिक मुद्दों को लोगों तक पहुंचाने का काम किया। 2026 में उन्होंने डोमिनिकन रिपब्लिक के Premios Soberano में भी लाइव प्री-शो रिपोर्टिंग की थी। इसके अलावा वह Goya Gives की एंबेसडर के रूप में भी सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी रही हैं। बच्चों के साथ काम और समुदाय की मदद से जुड़े उनके प्रयासों को Miss World के ‘Beauty With a Purpose’ विजन से भी जोड़ा जाता है।

75 साल पूरे होने पर खास था Miss World 2026

Miss World 2026 प्रतियोगिता इस बार इसलिए भी खास रही क्योंकि Miss World संगठन अपनी 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। वियतनाम के न्हा ट्रांग में आयोजित फिनाले में 111 देशों की राष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सिर्फ सुंदरता ही नहीं, बल्कि प्रतिभा, मॉडलिंग, सामाजिक काम, कम्युनिकेशन और Beauty With a Purpose जैसे पहलुओं को भी महत्व दिया गया। प्रतियोगिता के दौरान अलग-अलग चैलेंज के जरिए प्रतिभागियों को आगे बढ़ने का मौका मिला।

भारत की निकिता पोरवाल ने भी छोड़ी छाप

Miss World 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल ने किया। उन्होंने प्रतियोगिता में Top 40 तक जगह बनाई, लेकिन Top 20 में प्रवेश नहीं कर सकीं। निकिता फैशन मॉडल और एक्टर होने के साथ थिएटर से भी जुड़ी हैं। Miss World की आधिकारिक प्रोफाइल के मुताबिक वह 60 से ज्यादा थिएटर प्रोडक्शंस में काम कर चुकी हैं। वह सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय हैं और Project MAATI के जरिए आदिवासी महिलाओं और बच्चों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छ पेयजल और आर्थिक अवसरों से जुड़े काम करती हैं। Miss World 2026 में निकिता का सफर Top 40 तक पहुंचना भारत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि रहा।

सुंदरता से आगे बढ़कर 'Beauty With a Purpose'

Miss World प्रतियोगिता का बदलता स्वरूप इस बार भी देखने को मिला। यहां प्रतियोगियों की खूबसूरती के साथ उनके सामाजिक कार्यों और समाज पर प्रभाव को भी प्रमुखता दी गई। इस वर्ष सभी 111 प्रतिभागियों के सामाजिक प्रोजेक्ट्स को प्रतियोगिता के दौरान विशेष महत्व दिया गया। यही वजह है कि जोहेरी मोला की जीत को सिर्फ एक ब्यूटी पेजेंट की जीत नहीं, बल्कि सुंदरता, शिक्षा, संचार कौशल और सामाजिक जिम्मेदारी के मेल के तौर पर भी देखा जा रहा है। डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला अब Miss World 2026 के रूप में दुनिया भर में सामाजिक अभियानों और महिला सशक्तिकरण से जुड़े संदेशों की वैश्विक प्रतिनिधि बनेंगी।