पुरी जगन्नाथ रथयात्रा में 1 श्रद्धालु की मौत, 5 की तबीयत बिगड़ी; 12 लाख श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ से सरकार का इनकार

पुरी जगन्नाथ रथयात्रा 2026 के दौरान एक श्रद्धालु की मौत हो गई और पांच लोगों की तबीयत बिगड़ गई। भारी बारिश के बावजूद करीब 12 लाख श्रद्धालु पहुंचे। सरकार ने भगदड़ की खबरों से इनकार किया।

पुरी जगन्नाथ रथयात्रा में 1 श्रद्धालु की मौत, 5 की तबीयत बिगड़ी; 12 लाख श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ से सरकार का इनकार
रथयात्रा सुबह 9.30 बजे दोबारा शुरू होगी ।

Advertisement

       HighLights:

  • पुरी रथयात्रा के दौरान एक श्रद्धालु की मौत
  • पांच लोगों की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती
  • भारी बारिश के बावजूद करीब 12 लाख श्रद्धालु पहुंचे
  • पहांडी रस्म के दौरान भीड़ बढ़ने से धक्का-मुक्की की स्थिति
  • ओडिशा सरकार ने भगदड़ की खबरों से किया इनकार
  • रथयात्रा शुक्रवार सुबह 9:30 बजे फिर शुरू होगी

पुरी (Threesocieties.com Desk): ओडिशा के पुरी में आयोजित विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान गुरुवार को एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। भारी बारिश के बावजूद रथयात्रा में करीब 12 लाख श्रद्धालु शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 9 IAS अफसरों का ट्रांसफर, अभय कुमार सिंह बने ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव

शाम करीब 5 बजे पहांडी रस्म के दौरान भगवान जगन्नाथ के विग्रह को रथ पर लाया जा रहा था। इसी दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु रथ के करीब पहुंचने लगे। भीड़ को नियंत्रित करने के प्रयास में धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई, जिससे कुछ लोग गिर पड़े और अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भीड़ के दबाव के कारण कई लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई। राहत एवं चिकित्सा दल ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

हालांकि ओडिशा सरकार और मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने स्पष्ट किया कि रथयात्रा का आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रहा तथा किसी प्रकार की भगदड़ नहीं हुई। सरकार के अनुसार भीड़ के बीच एक व्यक्ति की मौत हुई है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

इस बीच शाम करीब 7:30 बजे भगवान जगन्नाथ का रथ आगे बढ़ा, लेकिन कुछ मीटर चलने के बाद पहले दिन की यात्रा रोक दी गई। अब रथयात्रा शुक्रवार सुबह 9:30 बजे फिर शुरू होगी और भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथ गुंडीचा मंदिर की ओर प्रस्थान करेंगे।