RJD सेंट्रल कमेटी के पदाधिकारियों का एलान,लालू सुप्रीमो,राबड़ी, रघुवंश,शिवानंद बने उपाध्यक्ष
आरजेडी ने नेशनल कमेटी की घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से जारी लिस्ट के अनुसार एक्स सीएम लालू प्रसाद यादव आरजेडी सुप्रीमो बने रहेंगे। एक्स सीएम राबड़ी देवी, रघुवंश प्रसाद सिंह और शिवानंद तिवारी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।तेजप्रताप-तेजस्वी-मीसा भारती को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। आरजेडी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव कमर आलम ने गुरुवार को नेशनल कमेटी के पदाधिकारियों की घोषणा की। कमेटी में तीन तीन उपाध्यक्ष, सात महासचिव एवं छह सचिव बनाये गये हैं। राबड़ी देवी, रघुवंश प्रसाद सिंह और शिवानंद तिवारी उपाध्यक्ष बनाये गये हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, तेज प्रताप एवं मीसा भारती को कार्यकारिणी सदस्य में जगह मिली है। लालू के समधी एवं ऐश्वर्या राय के पिता चंद्रिका राय को आरजेडी की नई टीम में कोई जगह नहीं मिली है। बाहुबली एक्स एमपी मो. शहाबुद्दीन की पत्नी हीना शहाब को पहले की तरह नेशनल कमेटी में जगह मिली है। मो. कमर आलम ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके लालू की टीम का ऐलान किया। उन्होंने कमेटी में सभी वर्गों को शामिल करने का दावा किया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 46 सदस्य बनाये गये हैं। सभी एमपी, एमएलए व एमएलसी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे को भी कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। मुस्लिम-यादव (माय) समीकरण से अलग पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों में सवर्णों को तरजीह दी गई है। राजद की पुरानी और परंपरागत छवि सुधारने की कोशिशों के तहत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तीन में से दो पदों पर उन्होंने सवर्ण जाति से आने वाले वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह और शिवानंद तिवारी को रखा है। राजद के गठन के समय से ही कोषाध्यक्ष के पद पर एकाधिकार रखने वाले प्रेमचंद गुप्ता को इस बार कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। राज्यसभा सदस्य अहमद अशफाक करीम को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।हलांकि सीनीयर समाजवादी नेता शरद यादव व उनके खास नेता अर्जुन राय को लालू की कमेटी में जगह नहीं दी गई है। शरद और अर्जुन दोनों राजद के टिकट पर पिछला लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि शरद यादव की वरिष्ठता का तर्क दिया जा सकता है, लेकिन अर्जुन राय पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री भी हैं। उन्होंने राजद की सदस्यता भी ले रखी है। फिर भी उन्हें कमेटी से दूर रखा गया। लालू की टीम अध्यक्ष :लालू प्रसाद प्रधान महासचिव:मो. कमर आलम उपाध्यक्ष:रघुवंश प्रसाद सिंह, राबड़ी देवी, शिवानंद तिवारी कोषाध्यक्ष:अशफाक करीम महासचिव :जयप्रकाश नारायण यादव,कांति सिंह,विद्या सागर निषाद,ललित यादव,भोला यादव,रणविजय सिंह,सर्वजीत पासवान। सचिव:कुमकुम राय,नसीम खान,रवींद्र सिंह,संजय कुमार,अजय आनंदा,विजय सुरेश कंडारे। कार्यकारिणी सदस्य तेजस्वी यादव,अब्दुल बारी सिद्दीकी,तेज प्रताप यादव,प्रेमचंद गुप्ता,मीसा भारती,मनोज झा, रामचंद्र पूर्वे,शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल,हीना शहाब,उदय नारायण चौधरी,रमई राम,अलोक मेहता,समता देवी,राजनीति प्रसाद,मुनेश्वर चौधरी,रामविचार राय,दीनानाथ यादव,सुरेश पासवान, तनवीर हसन,अनीता देवी,मो. नेमतुल्ला,विजय प्रकाश,सूबेदार सिंह,सुरेंद्र प्रसाद यादव,नवाज आलम,शिवचंद्र राम,संजय यादव,श्रीनारायण यादव,अख्तरुल इस्लाम शाहीन,आनंद नायडू, सरफराज आलम,सरदार हरजिंदर सिंह,फैयाज अहमद,समीर महासेठ,चंद्रशेखर,रेयाजुल हक राजू, जया,राजेंद्र राम,स्वीटी सीमा हेम्ब्रम,एसएम रशीद,मेहरबान खान,सरदार सजवीर सिंह,रेयाज अहमद,अरविंद सहनी,अबू दोजाना।




