नई दिल्ली: पीएफआइ का प्रसिडेंट व सेकरेटरी अरेस्ट,दोनों का शाहीन बाग लिंक

Advertisement

नई दिल्ली।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पॉपुलर फ्रंड ऑफ इंडिया (पीएफआइ) के प्रसिडेंट परवेज और सेकरेटरी इलियास को गिरफ्तार कर लिया है। सीएए के खिलाफ शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन में दोनों का लिंक मिलने पर अरेस्टिंग की गई है। उल्लेखनीय है कि शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन को लेकर फंडिंग के मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच पिछले काफी समय से जांच कर रही है। सीबआइ व इडी के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने पॉपुलर फ्रंड ऑफ इंडिया संस्था से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पीएफआइ के प्रसिडेंट व सेकरेटरी को अरेस्ट किया है। आरोप है कि शिव विहार पीएफआइ सेकरेटरी इलियास ने ही शाहीन बाग़ में लोगों को फंड उपलब्ध कराया था। स्पेशल सेल के सूत्रों के मुताबिक, आरोपित इलियास का रहने वाला है। PFI पर 120 करोड़ रुपये बांटने का आरोप गौरतलब है कि पीएफआइ के खिलाफ पहले से ही पीएमएलए के तहत जांच जारी है जो देश के विभिन्न हिस्सों में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) खिलाफ हिंसक आंदोलन फैलाने में लिप्त था। संगठन पर 120 करोड़ रुपये देश के विभिन्न हिस्सों में लोगों को बांटकर हिंसा फैलाने का आरोप है। इस संबंध में जांच एजेंसी ने पिछले एक पखवाड़े में पीएफआइ के आधा दर्जन पदाधिकारियों से पूछताछ पूरी कर ली है।