धनबाद में जयराम महतो पर एक्शन को लेकर पुलिस एसोसिएशन सख्त, 1 सितंबर को तय होगी आंदोलन की रणनीति
धनबाद विधायक जयराम महतो के खिलाफ दर्ज FIR में कार्रवाई को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने SSP से 24 घंटे में जवाब मांगा है। 1 सितंबर की बैठक में आंदोलन की रणनीति तय होगी।
HighLights:
- जयराम महतो पर कार्रवाई को लेकर पुलिस एसोसिएशन सख्त
- धनबाद SSP से 24 घंटे में कार्रवाई की जानकारी मांगी
- 1 सितंबर को पुलिस एसोसिएशन की अहम बैठक
- कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
रांची/धनबाद (Threesocieties.com Desk): धनबाद जिले के बराअड्डा थानेदार व रवि कुमार व डुमरी विधायक जयराम महतो के बीच चल रहा विवाद अब और गहराता नजर आ रहा है। झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने डुमंरी विधायक जयराम महतो व अन्य के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से नाराज है। बरवाअड्डा थानेदार रवि कुमार से दुर्व्यवहार, गाली-गलौज, अमर्यादित आचरण के आरोपित विधायक जयराम कुमार महतो की गिरफ्तारी सहित अन्य मांगों को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन की केंद्रीय कमेटी मंगलवार को बैठक कर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा करेगी।
विधायक की गिरफ्तारी व अन्य मांगों को लेकर पुलिस एसोसिएशन सरकार के सक्षम प्राधिकार से भी पत्राचार करेगी। झारखंड पुलिस एसोसिएशन की नाराजगी धनबाद के सीनीयर पुलिस अफसरों भी है। पांच दिनों के भीतर सुपरविजन पूरा नहीं होने व अब तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं होने से एसोसिएशन नाराज है। एसोसिएशन का कहना है कि अगर आरोपितों के विरुद्ध सीनीयर पुलिस अफसर भी जांच में लापरवाही बरतेंगे तो एसोसिएशन इसका भी विरोध करेगी।
पांच दिनों के भीतर सुपरविजन पूरा नहीं होने व अब तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं होने से एसोसिएशन नाराज है। एसोसिएशन का कहना है कि अगर आरोपितों के विरुद्ध वरीय पुलिस पदाधिकारी भी जांच में लापरवाही बरतेंगे तो एसोसिएशन इसका भी विरोध करेगी। झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने 26 अगस्त को एसएसपी धनबाद प्रभात कुमार से पत्राचार कर पांच दिनों के भीतर गिरफ्तारी सहित अन्य कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। इतना ही नहीं, एसोसिएशन ने 29 अगस्त की शाम एक बार फिर एसएसपी धनबाद से पत्राचार कर इस पूरे प्रकरण में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी थी, ताकि उसके आधार पर एसोसिएशन अपनी आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर सके।
बताया जाता है कि सोमवार की शाम तक एसोसिएशन को धनबाद के एसएसपी से किसी तरह की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। पांच दिन व 24 घंटे की अवधि का समापन भी सोमवार की शाम को हो चुका है। ऐसे में अब पूरे राज्य के कनीय पुलिस अधिकारी आंदोलन पर जाने की तैयारी में हैं।
पुलिस पदाधिकारियों व एसोसिएशन ने किया समर्थन
झारखंड पुलिस एसोसिएशन की केंद्रीय कमेटी ने 26 अगस्त को एसएसपी धनबाद से पत्राचार कर कहा था कि पांच दिनों के भीतर विधायक जयराम कुमार महतो की गिरफ्तारी नहीं होती है तो एसोसिएशन पूरे राज्य में आंदोलन करेगी। एसोसिएशन की केंद्रीय कमेटी के इस निर्णय को झारखंड पुलिस एसोसिएशन की सभी जिलों की शाखाओं, इकाइयों जैसे जैप, आईआरबी, एसआईआरबी, विशेष शाखा, एसटीएफ आदि की शाखाओं ने भी समर्थन किया है। अदिकांश शाखाओं ने अपने-अपने स्तर से प्रेस कॉन्फ्रेंस व प्रेस बयान जारी कर कहा है कि सभी अपनी एसोसिएशन की केंद्रीय कमेटी के साथ हैं और केंद्रीय कमेटी के आंदोलन को एक साथ समर्थन करेंगे।
यह है पूरा मामला
झारखंड पुलिस एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष राहुल मुर्मू के अनुसार उन्हें झारखंड पुलिस एसोसिएशन की धनबाद शाखा ने बताया था कि 21 अगस्त की रात विधायक जयराम कुमार महतो ने वॉट्सऐप कॉल पर धनबाद के बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार से अभद्रता की थी। विधायक ने गाली-गलौज की और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी थी कि सरकार बदलने पर उन्हें खोजकर उनकी नौकरी बर्बाद करेंगे। इतना ही नहीं, विधायक अपने समर्थकों के साथ बरवाअड्डा थाना पहुंचकर थाना प्रभारी के टेबल पर रखे सामान को भी तितर-बितर करते हुए उनकी नाम पट्टिका को तोड़ दिया था।
बरवाअड्डा थाने में 22 अगस्त को कांड संख्या 146/2026 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
22 अगस्त को दर्ज हुई थी FIR
पुलिस एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष का कहना है कि बरवाअड्डा थानेदार ने यह भी बताया था कि जयराम कुमार महतो इंटरनेट मीडिया आदि के माध्यम से लगातार पुलिसकर्मियों के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए वीडियो जारी कर रहे थे। तथ्य से परे बयान देकर वर्दीधारियों के सम्मान व गरिमा को ठेस पहुंचा रहे थे। उनके इस आचरण से एसोसिएशन के सदस्यों को पीड़ा पहुंची थी। इस मामले में विधायक जयराम महतो और अन्य के खिलाफ 22 अगस्त को बरवाअड्डा थाना में कांड संख्या 146/26 दर्ज की गयी थी। प्राथमिकी में बीएनएस की धारा 221, 224, 132, 351(2), 352 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस एसोसिएशन ने धनबाद एसएसपी से कहा है कि प्राथमिकी में नामजद आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी समेत कानून के तहत सभी आवश्यक प्रक्रियाएं जल्द पूरी की जायें। संगठन का कहना है कि पुलिसकर्मियों के सम्मान और मनोबल से जुड़े इस मामले में कार्रवाई में देरी उचित नहीं है।
थाना प्रभारी को फोन और कथित गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद
दरअसल, पूरा विवाद बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार और विधायक जयराम महतो के बीच कथित फोन बातचीत से जुड़ा है। आरोप है कि विधायक ने थाना प्रभारी को फोन कर गाली-गलौज की और धमकी व चेतावनी दी। बातचीत का कथित ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में नाराजगी बढ़ी और पुलिस संगठनों की ओर से कार्रवाई की मांग तेज हुई। हालांकि, जयराम महतो की ओर से पूरे मामले को लेकर अलग रुख सामने आया है। विधायक पहले भी वायरल ऑडियो को लेकर सवाल उठा चुके हैं और उसके साथ छेड़छाड़ या एडिट किये जाने का आरोप लगा चुके हैं।
जयराम महतो भी पुलिस एसोसिएशन पर हमलावर
दूसरी ओर विधायक जयराम महतो भी पुलिस एसोसिएशन के रुख को लेकर लगातार हमलावर हैं। रविवार रात सोशल मीडिया पर किये गये पोस्ट में उन्होंने कहा कि ईमानदार लोगों का सम्मान किया जायेगा, लेकिन भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जायेगा। विधायक ने कई घटनाओं का जिक्र करते हुए दावा किया कि वे संबंधित मामलों में तथ्य जुटा रहे हैं और जल्द ही प्रेस कांफ्रेंस कर कई मामलों का खुलासा करेंगे। ऐसे में पुलिस एसोसिएशन और विधायक के बीच टकराव आने वाले दिनों में और बढ़ने की संभावना है।
Threesocieties News Desk 



