धनबाद: राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को 15 बेंच में 3140 मामलों का डिस्पोजल कर आठ करोड़ 49 लाख 68 हजार 335 रुपये की वसूली की गयी है. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत लगायी गयी. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रंजीत कुमार चौधरी ने लोक अदालत का उद्घाटन फीता काट कर व दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर पर श्रम न्यायालय के पीठासीन पदाधिकारी आरके जुमनानी, कुटुंब न्यायाधीश राम शर्मा, अपर जिला व सत्र न्यायाधीश पीयूष कुमार, महेंद्र प्रसाद, सचींद्र कुमार पांडेय, सुधांशु कुमार शशि, संजीता श्रीवास्तव, जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष नित्यानंद सिंह, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजीव रंजन, अवर न्यायाधीश कुमार पवन, एसपी ठाकुर, मनोरंजन कुमार, रेलवे मजिस्ट्रेट मो उमर, न्यायिक दंडाधिकारी स्वाति विजय उपाध्याय, मिस तबिंदा खान, ऋत्विका सिंह, वीणा कुमारी, मोमिता गुईन, संगीता, सुरेंद्र बेदिया, विश्वनाथ उरांव, गौरव खुराना, श्रुति सोरेन, कुमारी जीव, अर्पित श्रीवास्तव ने डालसा के पैनल अधिवक्ता के सहयोग से मामलों का डिस्पोजल किया.