बिहार:NDA के तीनों राज्यसभा कैंडिडेट हरिवंश,रामनाथ और विवेक ठाकुर ने नॉमिनेशन किया

Advertisement

पटना। बिहार में NDA के राज्यसभा के तीनों कैंडिडेट हरिवंश, रामनाथ ठाकुर और विवेक ठाकुर ने शुक्रवार को नॉमिनेशन किया। मौके पर सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सुशील मोदी, जेडीयू, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष समेत सरकार के कई मंत्री और बड़ी संख्या में एमएलए उपस्थित थे। बिहार से अप्रैल में राज्यसभा की बिहार से पांच सीटें खाली हो रही हैं। इनमें तीन हरिवंश, रामनाथ ठाकुर,कहकशां परवीन जदयू के तो दो आरके सिन्हा व सीपी ठाकुर भाजपा के हैं। एमएलए की संख्या के अनुसार इन पांच में इस बार जदयू और राजद के दो-दो तथा भाजपा के एक सदस्य रास में जायेंगे। जेडीयू ने हरिवंश, रामनाथ ठाकुर और बीजेपी ने विवेक ठाकुर को कैंडिडेट बनाया है।