- कोयला चोरी पर कसेगा शिकंजा: बीसीसीएल और CISF ने बनाई नई रणनीति
- CMD मनोज कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत
धनबाद (Threesocieties.com Desk): कोयलांचल में लगातार बढ़ रही अवैध खनन गतिविधियों और सुरक्षा चुनौतियों को लेकर बीसीसीएल (भारत कोकिंग कोल लिमिटेड) अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को धनबाद स्थित बीसीसीएल मुख्यालय में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) श्री मनोज कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई।
यह भी पढ़ें: बांसजोड़ा फायरिंग केस पर गरमाई राजनीति: धनबाद जेल में आजसू नेत्री रजनी रवानी से मिले सांसद ढुल्लू महतो
और भी पढ़ें
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना
- धनबाद के धैया में चला बुलडोजर, 1.03 एकड़ वन भूमि और सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
- JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा: 11 अभ्यर्थियों से वसूले एक करोड़, लैपटॉप में मिले 24 नाम
- मधुबनी गोलीकांड: ग्रामीण की मौत पर बवाल, DM का कॉलर पकड़ा; फरार ASI पर 25 हजार इनाम
बैठक में बीसीसीएल और सीआईएसएफ के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने, अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण लगाने तथा परिचालन क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कोयला चोरी और अवैध उत्खनन के खिलाफ अब और अधिक सख्ती बरती जाएगी।
बैठक में निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रामैया, निदेशक (तकनीकी/संचालन) संजय कुमार सिंह, निदेशक (वित्त) राजेश कुमार, वरिष्ठ सलाहकार (सुरक्षा) विपुल शुक्ला तथा डीआईजी (सीआईएसएफ) जितेंद्र तिवारी सहित बीसीसीएल एवं सीआईएसएफ के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा बीसीसीएल के सभी क्षेत्रीय महाप्रबंधक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े।
निगरानी और प्रवर्तन बढ़ाने पर जोर
बैठक के दौरान अधिकारियों ने कहा कि अवैध खनन केवल कंपनी के राजस्व को नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि इससे सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की स्थिति भी प्रभावित होती है। इसे देखते हुए निगरानी तंत्र को और मजबूत करने का निर्णय लिया गया। सूत्रों के अनुसार, संवेदनशील क्षेत्रों में संयुक्त गश्त, तकनीकी निगरानी, खुफिया सूचना साझा करने और त्वरित कार्रवाई की रणनीति पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए।
क्षेत्रीय अधिकारियों को भी मिले निर्देश
बैठक में शामिल क्षेत्रीय महाप्रबंधकों को अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा करने और अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल साझा करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कोयलांचल में अवैध खनन बड़ी चुनौती
धनबाद और आसपास के कोलफील्ड क्षेत्रों में लंबे समय से अवैध खनन और कोयला चोरी बड़ी चुनौती बनी हुई है। कई बार अवैध खनन के कारण दुर्घटनाएं भी सामने आती रही हैं। ऐसे में बीसीसीएल और सीआईएसएफ की यह संयुक्त रणनीति आने वाले समय में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।