धनबाद। धनबाद में आज एक ऐतिहासिक सामाजिक पहल देखने को मिली। बरटांड़ स्थित सरिता टॉवर में आम जनता की पहली बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से “नेशनल यूथ फेडरेशन (National Youth Federation)” के गठन का निर्णय लिया गया। इस बैठक में समाज के विभिन्न तबकों के लोगों ने भाग लिया और युवाओं की भागीदारी को लेकर कई अहम प्रस्ताव पारित किये गये।
यह भी पढ़ें: धनबाद: खाद्यान्न व्यवसायी श्याम भीमसरिया पर जानलेवा हमला, गोली मारकर फरार हुए अपराधी!
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
बैठक में लिए गए मुख्य निर्णय
राष्ट्रीय स्तर पर “नेशनल यूथ फेडरेशन (National Youth Federation)” नाम से एक समाज का पंजीकरण कराया जायेगा।
धर्मेन्द्र सिंह को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष (National President) चुना गया।
रविन्द्र कुमार चमाड़िया को सचिव (Secretary) मनोनीत किया गया।
महासंघ का उद्देश्य होगा —
युवाओं को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाना,
समाज में जागरूकता फैलाना,
तथा किसी भी राजनीतिक दल, जनप्रतिनिधि या अधिकारी द्वारा किए जा रहे गलत कार्यों के खिलाफ आवाज़ उठाना।
अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह का वक्तव्य
अध्यक्ष चुने जाने के बाद श्री धर्मेन्द्र सिंह ने कहा — “फेडरेशन की शुरुआत कॉलेज स्तर से की जाएगी और धीरे-धीरे इसे समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जाएगा। हमारा लक्ष्य है कि शिक्षित युवा नगर निगम जैसे स्थानीय निकायों के चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाएं। जब शिक्षित वर्ग समाज के निर्माण में आगे आएगा, तभी असली बदलाव संभव होगा।” उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही आगामी बैठकों में अन्य पदाधिकारियों का चयन किया जायेगा, ताकि संगठन के उद्देश्यों का प्रभावी क्रियान्वयन हो सके।
सचिव रविन्द्र कुमार चमाड़िया ने कहा कि “हमें पूरा विश्वास है कि धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में नेशनल यूथ फेडरेशन समाज में सकारात्मक बदलाव और जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।” नीतेश सिंह ने कहा-“हमें ज़मीन से जुड़कर काम करना होगा ताकि लोग फेडरेशन से दिल से जुड़ें। बदलाव तभी आएगा जब हर नागरिक इस मुहिम का हिस्सा बने।”
बैठक में उपस्थित रहे
सुमन सिंह, नागेश्वर सिंह, नवनीत ठाकुर, मुकेश कुमार सिंह, बाबू झा, रवि कुमार, विवेक सिंह, सपन कश्यप, कुंदन सिंह, चंदन भगत, बिनीत सिंह, दिनेश हाज़रा, अनीश सिंह, अशोक तिवारी, शत्रुघन चौधरी, विजय, सुनील शर्मा समेत अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
महासंघ का उद्देश्य
“नेशनल यूथ फेडरेशन” युवाओं को न केवल शिक्षा और सामाजिक जागरूकता से सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करेगा, बल्कि समाज में भ्रष्टाचार, अन्याय और असमानता के खिलाफ सशक्त जनआवाज बनेगा। संगठन का नारा है — “शिक्षित युवा, सशक्त भारत।”