पटना। JDU लीडर व सेंट्रल स्टील मिनिस्टर RCP सिंह एक फोटो ने बिहार में सियासी हलचल मचा दी है। हैदराबाद में बीजेपी नेताओं के साथ आरसीपी सिंह का एक फोटो सामाने आया, जिसके बाद सियासी गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। चर्चा होने लगी की आरसीपी बीजेपी में शामिल हो गये हैं। बीजेपी के राज्यसभा मेंबर सुशील मोदी ने आरसीपी सिंह के बीजेपी में शामिल होने की खबर को अफवाह करार दिया।
यह भी पढ़ें:देवघर: स्क्रीन पर होंगे बाबा बैद्यनाथ का दर्शन, अरघा सिस्टम प्रभावी करेगी गवर्नमेंट,
और भी पढ़ें
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना
- धनबाद के धैया में चला बुलडोजर, 1.03 एकड़ वन भूमि और सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
- JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा: 11 अभ्यर्थियों से वसूले एक करोड़, लैपटॉप में मिले 24 नाम
- मधुबनी गोलीकांड: ग्रामीण की मौत पर बवाल, DM का कॉलर पकड़ा; फरार ASI पर 25 हजार इनाम
A warm welcome of Shri. @RCP_Singh MP (RS) the airport for attending BJP NEC meeting to be held in Hyderabad at HICC Today & Tomorrow.
— BJP Telangana (@BJP4Telangana) July 2, 2022
श्री अर सी पी सिंह राष्ट्रीय कार्यकारिणी में आगमन पर भव्य स्वागत। #BJPNECInTelangana pic.twitter.com/aLZUOwKzQd
हैदराबाद में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक थी। बीजेपी नेताओं के साथ आरसीपी सिंह की फोटो सामने के आने के बाद इंटरनेट मीडिया पर यह चर्चा होने लगी की सेंट्रल मिनिस्टर बीजेपी की बैठक में शामिल हुए। हालांकि कुछ देर बाद यह स्पष्ट हो गया कि आरसीपी सिंह हैदराबाद में संसदीय समिति की बैठक में शामिल होने गये थे। बीजेपी तेलंगाना के ट्वीटर हैंडल से यह तस्वीर ट्वीट की गई थी। इसके साथ ही यह लिखा गया था कि आरसीपी सिंह का राष्ट्रीय कार्यकारिणी में आने पर भव्य स्वागत। हालांकि इन चर्चाओं पर बीजेपी एमपी सुशील मोदी ने विराम लगा गिया। उन्होंने कहा कि आरसीपी बीजेपी की बैठक में शामिल नहीं हुए थे।
यह समाचार पूरी तरह से भ्रामक है की RCP सिंह भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल हुए थे ।सरकारी कार्यक्रम के सिलसिले में हैदराबाद आए होंगे और airport पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर दिया।@ABPNews @ANI @News18Bihar
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) July 4, 2022
उन्होंने आरसीपी के बीजेपी में शामिल होने की खबर को भी अफवाह बताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि RCP सिंह भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल नहीं हुए थे।सरकारी कार्यक्रम के सिलसिले में हैदराबाद आये होंगे। इस दौरान एयरपोर्ट पर मौजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि आरसीपी जेडीयू से राज्यसभा मेंबर हैं। उनका कार्यकाल से राज्यसभा के सदस्य हैं। आरसीपी का कार्यकाल सात जुलाई को खत्म हो रहा है। इस बार राज्यसभा चुनाव में जदयू की तरफ से आरसीपी सिंह को टिकट नहीं दिया गया। इसके अलावा उन्हें पटना वाला आवास भी खाली करना पड़ा था। वे पिछले साल सातजुलाई को सेंट्रल में मिनिस्टर बने थे। जेडीयू से राज्यसभा का टिकट नहीं मिलने के बाद से ही ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि वे कुछ बड़ा फैसला ले सकते हैं।