औरत की हाय बर्बाद कर देती है…’ Jyoti Singh के पोस्ट से फिर गरमाया पावर स्टार Pawan Singh संग विवाद
भोजपुरी स्टार Pawan Singh और उनकी पत्नी Jyoti Singh के बीच चल रहे विवाद ने फिर तूल पकड़ लिया है। Jyoti Singh के हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट को लोग सीधे Pawan Singh से जोड़कर देख रहे हैं। तलाक, एलिमनी और गंभीर आरोपों के बीच भोजपुरी इंडस्ट्री में फिर मचा बवाल।
पटना (Threesocieties.com Desk): भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार Pawan Singh और उनकी पत्नी Jyoti Singh के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गया है। इस बार विवाद की वजह बना ज्योति सिंह का इंस्टाग्राम पोस्ट, जिसे लेकर इंटरनेट पर नई बहस छिड़ गई है।
यह भी पढ़ें: गिरिडीह में मौत बनकर दौड़ा कोयला लदा ट्रक, पांच की दर्दनाक मौत; मुआवजे की मांग पर GT रोड जाम
हालांकि ज्योति सिंह ने अपने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इसे सीधे पवन सिंह से जोड़कर देख रहे हैं। पोस्ट वायरल होते ही भोजपुरी इंडस्ट्री में चर्चाओं का दौर तेज हो गया।
‘औरत की तड़प ही काफी है…’
ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा— “जरूरी नहीं कि औरत तुम्हें बद्दुआ दे… उसके दिल की तड़प ही तुम्हारी बर्बादी के लिए काफी है।” इसके कुछ देर बाद उन्होंने दूसरा पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा था— “मौत से बदतर कुछ है? स्त्री की हाय।”इन लाइनों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने इसे पवन सिंह पर इशारों-इशारों में हमला बताना शुरू कर दिया। कई यूजर्स ने कमेंट कर लिखा कि तलाक की लड़ाई के बीच यह पोस्ट काफी कुछ बयान कर रहा है।
यह भी पढ़ें:ना साथ, ना तलाक! पवन सिंह-ज्योति सिंह की ‘कन्फ्यूज्ड मैरिज’, आरा कोर्ट में फिर टली सुनवाई
तलाक की लड़ाई में बढ़ता जा रहा विवाद
भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच तलाक का मामला फिलहाल कोर्ट में चल रहा है। खबरों के मुताबिक पवन सिंह इस रिश्ते को खत्म करना चाहते हैं, जबकि ज्योति सिंह पहले भी कई बार रिश्ते को एक मौका देने की बात कह चुकी हैं। हाल ही में एलिमनी को लेकर 10 करोड़ रुपये की मांग की चर्चाओं ने भी मामले को और गर्म कर दिया था। हालांकि बाद में ज्योति सिंह ने कई वायरल दावों पर सफाई देते हुए कहा था कि सोशल मीडिया पर कई बातें बढ़ा-चढ़ाकर पेश की जा रही हैं।
इंटरव्यू में लगाए गंभीर आरोप
एक इंटरव्यू में ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि पवन सिंह को ऐसी लड़की पसंद है जो हर बात चुपचाप सहन करे और कभी जवाब न दे। ज्योति ने यहां तक कहा कि उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा पछतावा शादी है। उन्होंने यह भी कहा कि अब वह दूसरी शादी के बारे में सोच भी नहीं सकतीं।
‘किसी और की जिंदगी बर्बाद मत कीजिए’
ज्योति सिंह ने इंटरव्यू में यह भी कहा था कि अगर भविष्य में पवन सिंह दोबारा शादी करें तो अपनी जिम्मेदारियों को समझें और किसी दूसरी लड़की की जिंदगी खराब न करें। उन्होंने दावा किया कि पहले भी कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद हो चुकी है। हालांकि इन आरोपों पर अभी तक पवन सिंह की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
सोशल मीडिया पर फिर छिड़ी बहस
ज्योति सिंह के इन पोस्ट्स के बाद सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया है। एक तरफ लोग ज्योति का समर्थन कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ पवन सिंह के फैंस इसे निजी मामले को सार्वजनिक करने की कोशिश बता रहे हैं। फिलहाल भोजपुरी इंडस्ट्री की यह हाई-प्रोफाइल कंट्रोवर्सी एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गई है और फैंस अब पवन सिंह की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।






