Asian Games 2023: इंडिया ने जीता गोल्ड मेडल, 10 मीटर एयर राइफल टीम ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारतीय पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम ने एशियन गेम्स में इंडिया को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल, दिव्‍यांश सिंह पंवार और एश्‍वरी प्रताप सिंह तोमर ने भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतने के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया।

Asian Games 2023: इंडिया ने जीता गोल्ड मेडल, 10 मीटर एयर राइफल टीम ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
एशियन गेम्स में इंडिया को पहला गोल्ड मेडल।

Advertisement

नई दिल्‍ली। भारतीय पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम ने एशियन गेम्स में इंडिया को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल, दिव्‍यांश सिंह पंवार और एश्‍वरी प्रताप सिंह तोमर ने भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतने के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें:Dhanbad : रंगदारी के लिए धमकाने वाले तीन क्रिमिनल अरेस्ट, पिस्टल, सिक्सर, कट्टा और भारी मात्रा में गोली बरामद
इंडियाकी तिकड़ी ने व्‍यक्तिगत क्‍वालीफिकेशन राउंड में 1893.7 का स्‍कोर बनाया और वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड चीन के नाम दर्ज था, जिन्‍होंने इस साल की शुरुआत में बाकू वर्ल्ड चैंपियनशिप में 1893.3 का स्‍कोर बनाया था। पहली सीरीज में इंडियनशूटर्स का जलवा देखने को मिला। रुद्रांक्ष और दिव्‍यांश ने 104.8 अंक बटोरे, जबकि एश्‍वरी ने 104.1 का स्‍कोर किया था। हालांकि, अगली सीरीज के बाद भारतीय निशानेबाजों ने अपने शॉट्स सुधारे। छठे सीरीज तक इंडियन टीम ने 1893.7 का स्‍कोर करके वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया।
देश के लिए खास मेडल
यह मेडल इंडिया के लिए विशेष है क्‍योंकि एशियन गेम्स 2023 में पहला गोल्ड मेडल जीता। यह इंडिया की आगामी मैचों में लय स्‍थापित करेगा। इंडिया ने पहले दिन पांच मेडल जीते थे, जिसमें तीन सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे। महिला की 10 मीटर एयर राइफल टीम में आशी चौकसी, मेहुली घोष और रमिता जिंदल शामिल थे। इन्‍होंने भी अपनी पहचान बनाई और हांगझोऊ में शूटिंग में सिल्वर मेडल जीता।