भाजपा का वॉच टावर मजबूत; भावुक हुए नितिन नवीन—मोदी, शाह, नड्डा, राजनाथ का जताया आभार
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पटना आगमन पर भव्य स्वागत, बाइक रैली और बापू सभागार में अभिनंदन समारोह। भावुक हुए नितिन नवीन, मोदी-शाह-नड्डा-राजनाथ का जताया आभार, 2047 विजन में बिहार की भूमिका पर दिया जोर।
- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे नितिन नवीन
- एयरपोर्ट से बापू सभागार तक बाइक रैली, कार्यकर्ताओं ने किया ऐतिहासिक स्वागत
- ‘मोदी-नीतीश की जोड़ी’ गीत से गूंजा पटना
पटना (Threesocieties.com Desk)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन सोमवार को पहली बार पटना पहुंचे। अपने गृह राज्य में आगमन पर एयरपोर्ट से लेकर बापू सभागार तक उनका भव्य और उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली, ढोल-नगाड़ों, नारों और फूलों के साथ अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया।
यह भी पढ़ें: धनबाद मेयर चुनाव में बढ़ी सियासी गर्मी: फेसबुक पोस्ट से कृष्णा अग्रवाल का हमला,‘विकास बनाम षड्यंत्र’ की बहस
LIVE: BJP National President Shri @NitinNabin addresses Abhinandan Samaroh in Patna, Bihar.https://t.co/V8xTpksl4O
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) February 9, 2026
पटना की सड़कों पर ‘जोड़ी मोदी-नीतीश के हिट हो गइल’ गीत गूंजता रहा और पूरा शहर उत्सव के रंग में डूबा नजर आया। प्रमुख चौराहों और सड़कों पर भाजपा के झंडे, बैनर और पोस्टरों से पटना पूरी तरह भगवामय हो गया।
भावुक हुए नितिन नवीन
बापू सभागार में आयोजित अभिनंदन समारोह के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की ताकत और नेतृत्व के भरोसे ने एक सामान्य कार्यकर्ता को इस मुकाम तक पहुंचाया है। उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा कि वर्ष 2006 में पिता के निधन के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और आज जो भी हैं, वह पार्टी और कार्यकर्ताओं की देन है।
मोदी, शाह, नड्डा और राजनाथ का जताया आभार
नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राधामोहन सिंह समेत बिहार भाजपा के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
???????? 2047 का विजन, बिहार की बड़ी भूमिका
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में बिहार की भूमिका बेहद अहम होगी। “हम सबको मिलकर बिहार का भविष्य स्वर्णिम बनाना है। संगठन और कार्यकर्ताओं की ताकत से ही यह लक्ष्य हासिल होगा।”
भाजपा का वॉच टावर बहुत मजबूत
विपक्ष पर निशाना साधते हुए नितिन नवीन ने कहा कि कुछ पार्टियां स्वयं से शुरू होकर स्वयं पर खत्म हो जाती हैं, जबकि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो मेहनती और ईमानदार कार्यकर्ताओं को पहचान कर उन्हें बड़े पदों तक पहुंचाती है। उन्होंने कहा— “राजनीति में शॉर्टकट से काम नहीं चलता, संघर्ष और संगठन ही सफलता की कुंजी है।”
सीनियर नेताओं की मौजूदगी से सजा मंच
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, मंत्री मंगल पांडे, संजय जयसवाल, राधामोहन सिंह, नंद किशोर यादव, शाहनवाज हुसैन, अश्विनी चौबे, रेणु देवी, श्रेयसी सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहे।
दो दिवसीय दौरे का एजेंडा
अपने दो दिवसीय बिहार दौरे के दौरान नितिन नवीन कई संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लेंगे। मंगलवार को वे बिहार विधानसभा जाएंगे, जहां विधायक और विधान पार्षद उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में शामिल होकर शाम को दिल्ली रवाना होंगे।
जोड़ी नीतीश–मोदी के हिट हो गइल’
‘जोड़ी नीतीश–मोदी के हिट हो गइल’ गीत की धुन पर कार्यकर्ता झूमते नजर आए। ढोल-नगाड़ों, नारों और फूलों से पटना का माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को लेकर सुबह से ही शहर में राजनीतिक हलचल तेज रही। नितिन नवीन के स्वागत में एयरपोर्ट से शहर तक बाइक रैली निकाली गई। भाजपा कार्यकर्ता पार्टी झंडे और बैनर के साथ सड़कों पर नजर आए।
पटना के प्रमुख चौराहों और सड़कों पर बड़े-बड़े पोस्टर लगाये गये थे। बापू सभागार में भाजपा की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष के सम्मान में भव्य अभिनंदन समारोह में बिहार के सभी जिलों से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल हुए ।सभागार पूरी तरह पार्टी कार्यकर्ताओं से भर गया है। कार्यक्रम के दौरान नितिन नवीन संगठन की दिशा और आगामी रणनीति पर संवाद किया।






