Advertisement
  • हटिया-बर्द्धमान व बोकारो-बर्द्धमान MEMU अब आसनसोल तक ही चलेंगी

रांची। दिसंबर के पहले सप्ताह में झारखंड और बंगाल रूट से यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पूर्व रेलवे ने महत्वपूर्ण ट्रैक निर्माण और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यों के चलते 32 ट्रेनों को रद्द करने और 31 ट्रेनों के मार्ग में बदलाव करने का फैसला लिया है। इनमें धनबाद होकर चलने वाली हटिया–बर्द्धमान और बोकारो–बर्द्धमान MEMU भी शामिल हैं, जो अब इन दिनों आसनसोल तक ही सीमित रहेंगी।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Jharkhand Home Guard Scam: जिसने भ्रष्टाचार उजागर किया वही बर्खास्त! विभाग की ‘दोहरी नीति’ पर बवाल

क्या है मामला?

पूर्व रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, धनबाद–हावड़ा रेलखंड के खाना जंक्शन पर 2 से 5 दिसंबर तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और 6 से 8 दिसंबर तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसके अलावा सीढ़ी शिफ्टिंग कार्य भी होगा।
इन तकनीकी कार्यों के चलते बड़े पैमाने पर ट्रेन परिचालन प्रभावित रहेगा।

किन ट्रेनों पर पड़ेगा असर?
रद्द की गईं बड़ी ट्रेनें:

इन महत्वपूर्ण मेल/एक्सप्रेस व MEMU ट्रेनों को रद्द किया गया है—

आसनसोल–सियालदह इंटरसिटी

हावड़ा–मालदा

हावड़ा–रामपुरहाट

हावड़ा–शांतिनिकेतन एक्सप्रेस

आसनसोल–बर्द्धमान रूट की 15 MEMU ट्रेनें

बदले हुए मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें

नॉर्थ ईस्ट की ओर जाने वाली बड़ी ट्रेनें—

दार्जिलिंग मेल

कंचनजंघा एक्सप्रेस

कंचनकन्या एक्सप्रेस
और अन्य कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलाई जायेंगी।

धनबाद होकर चलने वाली कई और ट्रेनों के भी प्रभावित होने की संभावना है।

MEMU ट्रेनों के रूट में बड़ा बदलाव (5–8 दिसंबर)
बर्द्धमान–हटिया MEMU (13503)

कार्य तिथि: 6 से 8 दिसंबर

अब चलेगी: बर्द्धमान की जगह आसनसोल से हटिया तक

 हटिया–बर्द्धमान MEMU (13504)

कार्य तिथि: 5 से 7 दिसंबर

अब चलेगी: हटिया से आसनसोल तक, बर्द्धमान नहीं जायेगी

 बर्द्धमान–बोकारो MEMU (63519)

कार्य तिथि: 6–7 दिसंबर

अब चलेगी: आसनसोल से बोकारो तक

बोकारो–बर्द्धमान MEMU (63520)

कार्य तिथि: 6–7 दिसंबर

अब चलेगी: बोकारो से आसनसोल तक

यात्रियों की परेशानी बढ़ने की आशंका

रेलवे के इन तकनीकी कार्यों के कारण

धनबाद, बोकारो, आसनसोल, हटिया रूट

हावड़ा–दिल्ली मुख्य रूट

नॉर्थ ईस्ट जाने वाली कई ट्रेनें

कई दिनों तक प्रभावित रहेंगी। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे ट्रेन समयसारणी और स्टेटस चेक कर यात्रा करें।