बिहार: नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार JDU में शामिल, लगे ‘CM निशांत’ के नारे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने पटना में जदयू की सदस्यता ग्रहण कर राजनीति में एंट्री कर ली। पार्टी मुख्यालय में उनका भव्य स्वागत हुआ और कार्यकर्ताओं ने ‘CM निशांत’ के नारे लगाये।

बिहार: नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार JDU में शामिल, लगे ‘CM निशांत’ के नारे
बिहार की राजनीति में निशांत कुमार की एंट्री
  • पटना में जदयू मुख्यालय पर निशांत का भव्य स्वागत
  • बोले– “मुझे अपने पिता पर गर्व है, पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करूंगा”

बिहार की राजनीति में नई हलचल

पटना (Threesocieties.com Desk)। बिहार की राजनीति में रविवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। मुख्यमंत्री Nitish Kumar के बेटे Nishant Kumar ने आधिकारिक रूप से Janata Dal (United) (जेडीयू) की सदस्यता ग्रहण कर ली।

यह भी पढ़ें: धनबाद की सियासत में नई हलचल: JLKM समर्थित प्रकाश महतो ने सिंह मेंशन पहुंच मेयर संजीव सिंह से की मुलाकात

राजधानी Patna स्थित जदयू मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में उन्हें सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष Sanjay Jha ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। निशांत कुमार की इस राजनीतिक एंट्री के साथ ही बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की चर्चा तेज हो गई है।

कार्यकर्ताओं ने लगाये ‘CM निशांत’ के नारे

जदयू कार्यालय में निशांत कुमार के स्वागत के लिए भव्य इंतजाम किए गए थे। बैंड-बाजे, शंख ध्वनि और जय-जयकारों के बीच कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान कई कार्यकर्ता इतने उत्साहित दिखे कि उन्होंने निशांत कुमार को भविष्य का मुख्यमंत्री बताते हुए “CM निशांत” के नारे भी लगाए। नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच मिठाइयां बांटी गईं और माहौल पूरी तरह जश्न में बदल गया।

“मुझे अपने पिता पर गर्व है”

पार्टी की सदस्यता लेने के बाद निशांत कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे एक सक्रिय सदस्य के रूप में पार्टी को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा, “मैं पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत करूंगा। पिताजी ने पिछले 20 वर्षों में जो काम किया है, उसे जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश करूंगा। मुझे अपने पिता पर गर्व है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से यह भी अपील की कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अपना विश्वास बनाए रखें।

पापा ने 20 साल में जो काम किया, उसे आगे ले जाऊंगा',

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बात निशांत कुमार ने कहा, पापा ने 20 साल में जो काम किया, उसे आगे ले जाऊंगा. निशांत ने कहा, ‘मेरे पिताजी ने राज्यसभा जाने का निर्णय लिया है. यह उनका निजी फैसला है। मैं उसे स्वीकार करता हूं, आदर करता हूं।हम सब मेरे पिताजी के मार्गदर्शन में काम करेंगे।र्टी और जनता ने जो मुझ पर विश्वास किया है, मैं उसे पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। पार्टी कार्यकर्ता के हिसाब से पार्टी संगठन को मजबूत करने की कोशिश करूंगा।’

निशांत कुमार ने यह भी कहा, ‘मेरे पिताजी ने 20 साल में जो किया, उसे जनता तक पहुंचाने की कोशिश करूंगा। मेरे पिताजी ने 20 साल में जो भी काम किया है, वह सबको याद रहेगा, मुझे गर्व है। उन्हेंने 20 साल में जो काम किया है, उससे बिहार और देशवासियों को गर्व है। आप सभी पार्टी कार्यकर्ता, जमीन स्तर के कार्यकर्ता, वरिष्ठ नेता और बिहार की जनता से मेरा अनुरोध है कि आप मेरे पिताजी पर विश्वास बनाए रखें और अपना मनोबल बनाये रखें।

राज्यसभा जाने के फैसले पर भी दी प्रतिक्रिया

निशांत कुमार ने पहली बार अपने पिता के राज्यसभा जाने के फैसले पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राज्यसभा जाने का फैसला उनका व्यक्तिगत निर्णय है और वह इसका सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने पिता के मार्गदर्शन में पार्टी के लिए काम करेंगे और जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे निभाने की कोशिश करेंगे।

कार्यक्रम में मौजूद रहे कई वरिष्ठ नेता

जदयू मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे। मंच पर केंद्रीय मंत्री Rajiv Ranjan Singh ,बिहार के मंत्री Bijendra Prasad Yadav, Vijay Kumar Chaudhary, Madan Sahni, Sunil Kumar, Shravan Kumar और सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। निशांत कुमार ने मंच पर मौजूद नेताओं का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

जदयू में नई पीढ़ी की एंट्री

जदयू नेताओं का मानना है कि निशांत कुमार की एंट्री से पार्टी को नई ऊर्जा और युवा नेतृत्व मिलेगा। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आने वाले समय में उन्हें पार्टी के भीतर कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। कुछ राजनीतिक विश्लेषकों का यह भी मानना है कि उन्हें भविष्य में बड़ी राजनीतिक भूमिका के लिए तैयार किया जा सकता है।

मंदिर में पूजा के बाद पार्टी ज्वाइन

पार्टी में शामिल होने से पहले निशांत कुमार ने Mahavir Mandir में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे जदयू कार्यालय पहुंचे और पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता लेने के बाद उन्होंने लोकनायक Jayaprakash Narayan की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और बाद में अपने पिता नीतीश कुमार से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।