Advertisement

पटना। बिहार में पश्चिमी चंपारण जिले के मंझरिया चौक स्थित लगभग 300 वर्ष पुराने बाबा शिव मंदिर को जमीन से चार फीट ऊपर उठाया गया है। जैक लिफ्टिंग की इस टेकनीक तके सहारे मंदिर की ऊंचाई बढ़ जाने से लोकल लोग खुश होने के साथ-साथ अचंभित भी हैं। उद्देश्वरनाथ शिव मंदिर को जैक लिफ्टिंग के जरिए जमीन से ऊपर उठाने का काम गुरवार को पूरा हो गया।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:छत्तीसगढ़:जगदलपुर में माइंस धंसने से सात की मौत, कई ग्रामीण फंसे, रेस्क्यू आपरेशन जारी

जैक लिफ्टिंग का कार्य करने वाली कंपनी के संचालक चंदन कुमार ने बताया कि नौ गुंबद वाले मंदिर की बाहरी दीवार 36 इंच व भीतरी 50 इंच चौड़ी है। 18 मजदूरों ने लगभग दो माह तक नियमित कार्य कर पूरे भवन के गर्भ से कुल 250 जैक लगाए। फिर जैक लगाकर मंदिर को धीरे-धीरे ऊंचा कर नीचे से ईंट जोड़ी गई। भवन को ऊपर उठाने के लिए पहले नींव से एक-एक ईंट को निकाला गया। इसके बाद फिर उसी जगह पर जैक लगाकर सपोर्ट दिया गया। धीरे-धीरे उसे ऊपर उठाया गया और ईंट की जोड़ी की गई।

मंदिर पहले की तरह रहेगी मजबूत
चंदन कुमार ने बताया कि इस प्रक्रिया से मंदिर की मजबूती पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इसकी मजबूती और पहले से और बढ़ जायेगी। मंदिर के गर्भगृह में पहले की तरह ही एक साथ लगभग 50 लोग के प्रवेश कर सकेंगे। जीर्णोद्धार हो जाने के बाद मंदिर की क्षमता प्रभावित नहीं होगी।

शिवलिंग व माता पार्वती मंदिर को भी किया जा रहा ऊंचा
उद्देश्वरनाथ शिव मंदिर के अध्यक्ष सोवालाल महतो ने बताया कि मिट्टी भरने के कारण मंदिर काफी नीचे हो गया था। मंदिर का कार्य पूरा होने के बाद शिवलिंगको दो फीट व मंदिर के समीप स्थित माता पार्वती के मंदिर को तीन फीट ऊंचा किया जा रहा है। मंदिर के सचिव अजय कुमार व कोषषाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद ने बताया कि मंदिर का जीर्णोद्धार कर इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। जीर्णोद्धार पर करीब 25 लाख रपये खर्च होने की संभावना है। इसके लिए चंदा किया जा रहा है। इसी कड़ी में पहले चरण में जनसहयोग से राशि जमा कर लिफ्टिंग का कार्य किया गया है।

खास अवसरों पर भव्य मेले का आयोजन
मंदिर के पुजारी विजय गिरि ने बताया कि यह शिव मंदिर 300 वर्ष पुराना है। प्रत्येक वर्ष सावन महीने के शुक्रवार व सोमवार, महाशिवरात्रि और बसंत पंचमी के अवसर पर यहां मेले का भव्य आयोजन किया जाता है। मंदिर नीचा हो जाने से श्रद्धालुओं को काफी असुविधा हो रही थी। अब भक्तों को कोई दिक्कत नहीं होगी।