- मतगणना से पहले ही ‘पार्टी ऑन’!
- अनंत सिंह ने पटना में कर ली जीत की तैयारी
पटना। मोकामा विधानसभा सीट से जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह (छोटे सरकार) ने मतगणना से पहले ही माहौल गर्म कर दिया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को पटना स्थित मॉल रोड आवास पर बुलाया है। उनके पोस्ट से यह साफ झलकता है कि वे नतीजों से पहले ही ‘फुल कॉन्फिडेंस’ मोड में हैं।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में ब्लास्ट में हरियाणा नंबर की i20 कार का इस्तेमाल, मालिक पुलिस हिरासत में, देशभर में हाई अलर्ट
और भी पढ़ें
- 26 साल बाद जेल से बाहर आएगा गुरुदास चटर्जी हत्याकांड का शूटर उमेश सिंह
- मनीष कश्यप को सरप्राइज देने मुंबई पहुंचीं अनुष्का शर्मा, कहा- Love Life का चेहरा देखना था
- फेसबुक लाइव के दो घंटे बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस पर लगाए थे आरोप
- IIT (ISM) धनबाद को बड़ी सफलता, बैटरी की गर्मी नियंत्रित करने वाली तकनीक पेटेंट
#मोकामा विधान सभा परिवार को सादर आमंत्रण ????
— Anant Kumar Singh (@MLA_AnantSingh) November 10, 2025
मोकामा विधान सभा के सभी NDA कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों को हार्दिक निमंत्रण —
???? दिनांक: 14 नवम्बर 2025
???? स्थान: 1 माल रोड, पटना
आपका आगमन हमारा सम्मान होगा।
हम आपके स्वागत में पलक बिछाए बैठे हैं। pic.twitter.com/KGYSyHCjto
पोस्ट में लिखा — "2025 से 2030, फिर से नीतीश"
अनंत सिंह ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा — “2025 से 2030, फिर से नीतीश”। इस पोस्ट के साथ उन्होंने तीन मोबाइल नंबर साझा किए हैं ताकि एनडीए समर्थक, कार्यकर्ता और शुभचिंतक उनसे सीधे संपर्क कर सकें। सूत्रों के अनुसार, 14 नवंबर को एएन कॉलेज में होने वाली मतगणना को लेकर उनके समर्थक पूरी तरह सक्रिय हैं। सोशल मीडिया पर लगातार संदेश फैलाए जा रहे हैं और लोगों को पटना पहुंचने की अपील की जा रही है।
पटना में भव्य तैयारी, बना ‘सेलिब्रेशन कैंप’
अनंत सिंह के मॉल रोड स्थित सरकारी आवास पर भव्य पंडाल तैयार किया गया है। समर्थकों के रहने, खाने-पीने और जश्न की व्यवस्था की जा रही है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, यह आयोजन किसी “प्री-विक्ट्री पार्टी” जैसा माहौल बना रहा है।
‘छोटे सरकार’ का आत्मविश्वास चर्चा में
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि जेल से निकलने के बाद अनंत सिंह ने राजनीतिक पुनरुत्थान की नई रणनीति अपनायी है। उनकी पार्टी और व्यक्तिगत लोकप्रियता मोकामा में अब भी मजबूत मानी जाती है। नीतीश कुमार के प्रति सार्वजनिक समर्थन दिखाकर उन्होंने संदेश दिया है कि वे एनडीए में फिर से ‘पावर सेंटर’ बनने की राह पर हैं।
नतीजों से पहले मोकामा में ‘हाई वोल्टेज’ सस्पेंस
मतगणना से पहले ही सोशल मीडिया पर अनंत सिंह समर्थकों की पोस्ट की बाढ़ है — “इस बार मोकामा बोलेगा, छोटे सरकार जीतेगा।” अब देखना यह है कि मतगणना के दिन किस ओर झुकता है मोकामा का जनादेश — अनंत सिंह की आत्मविश्वास भरी मुस्कान या वीणा देवी की उम्मीदों की चमक!