Advertisement

पटना। बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग एरिया में किन्नर (ट्रांसजेंडर) सोनी उर्फ सन्नीकी मर्डर से आक्रोशित उसके साथियों ने मंगलवार को  जमकर हंगामा किया। किन्नरों ने मर्डर के आरोपियों की जल्द की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कंकड़बाग पुलिस स्टेशन एरिया के श्री राम हॉस्पिटल के पास रोड जाम कर दिया। किन्नरों ने कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिये। ईंट-पत्थर भी चलाये। कई गाड़ियों को पलट दिया। वे  थे। इस दौरान किन्नरों ने पुलिस अफसरों के साथ भी धक्का-मुक्की की। काफी मान-मन्नोवल के तीन घंटे बाद  किन्नरों का दल शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ADVERTISEMENT

पश्चिम बंगाल: कोलकाता म्यूनिशिपल कॉरपोरेशन चुनाव में 134 सीटें जीती TMC, बीजेपी को मिली मात्र तीन सीटें

मूल रूप से नवादा जिले के रजौली थाना इलाके की निवासी सोनी उर्फ सन्नी सीडीए कॉलोनी के समीप रहती थी। सीने में नुकीले हथियार को घोंपकर उसकी मर्डर कर दी गयी।इसके बाद बॉडी को कंकड़बाग स्थित कॉलोनी मोड़ के समीप पुल के नीचे फेंक दिया गया।मर्डर की सूचना मिलते ही सैकड़ों ट्रासजेंडर श्री राम हॉस्पीटल के सामने पहुंच बॉडी को बीच रोड पर रखकर जाम कर दिया। ट्रासजेंडरों के दो घंटे तक प्रदर्शन करने की खबर मिलते ही सदर एएसपी मौके पर पहुंचे। ट्रांसजेंडर अपने साथी की मर्डर मामले में पुलिस के सीनीयर अफसरों से बात करने की मांग कर रही थीं।

लाठी चार्ज से भड़के किन्नर

आरोप है कि पुलिस ने एएसपी के कहनेपर लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद ट्रांसजेंडर भड़क गये और हंगामा करना शुरू कर दिये। सड़क पर आगजनी व आती-जाती कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गयी। ट्रांसजेंडरों और पुलिस के बीच हुए पथराव में दोनों ओर से आधा दर्जन से अधिक घायल हो गये। हंगामा और बवाल के दौरान आसपास की सभी दुकानों के शटर गिर गये। इस कारण वहां काफी देर तक अफरातफरी मची रही। लोग इधर-उधर भागने लगे। इस कारण गली-मोहल्ले की रोड पर भी जाम लग गया। समझाने पहुंची पुलिस के साथ भी किन्नीरों ने धक्का-मुक्की की।एएससपी व उनके बॉडीगार्ड के साथ ही अन्य पुलिसकर्मियों के साथ भी किन्नरों ने धक्का-मुक्की कर दी। एएसपी व दो कांस्टेबल मामूली रूप से जख्मी हुए है।बाद में एसपी सिटी इस्ट जितेंद्र कुमार के समझाने पर ट्रांसजेंडर शांत हुए। इसके बाद दिन के दो बजे पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रोड जाम हटवाया गया।