बिहार: BPSC 65वीं मेंस के नतीजे जारी, 1142 कैंडिडेट्स सफल, इंटरव्यू जुलाई में

बिहार लोक सेवा आयोग (‍BPSC) ने 65वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (मेन) का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस एग्जाम में कुल 1142 कैंडिडेट्स सफल हुए हैं। 

बिहार: BPSC 65वीं मेंस के नतीजे जारी, 1142 कैंडिडेट्स सफल, इंटरव्यू जुलाई में

Advertisement

पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (‍BPSC) ने 65वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (मेन) का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस एग्जाम में कुल 1142 कैंडिडेट्स सफल हुए हैं। 
आयोग के अनुसाार कुल चार लाख 11 हजार 470 कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा वर्ष 2020 के नवंबर महीने में 25, 26 एवं 28 तारीख को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के जरिये राज्य के अलग-अलग विभागों में 434 अफसरों की नियुक्ति होनी है। इसमें सबसे अधिक ग्रामीण विकास विभाग में 110 पद, डीएसपी के 62, बिहार शिक्षा सेवा के 72 पद निर्धारित है। मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए जल्द ही इंटरव्यू आयोजित किया जायेगा।

मेन एग्जाम में सफल कैंडिडे्स के लिए जुलाई महीने के लास्ट वीकइंटरव्यू  में आयोजित किया जा सकता है। इसी साल सितंबर महीने तक आयोग 65वीं एग्जाम के फाइनल रिजल्ट जारी करने की कोशिश में जुटा है। 65वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम छह मार्च 2020 को जारी किया गया था। इसमें 6,517 कैंडिडेट्स सफल हुए थे। आयोग का कहना है कि अगर कोविड की दूसरी लहर नहीं आई होती तो यह परिणाम और जल्दी आ गया होता। कोरोना की दूसरी लहर में आयोग के 50 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी संक्रमित हो गये थे।

आयोग की वेबसाइट पर रिजल्ट

बिहार लोक सेवा आयोग के अनुसार रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (http://www.bpsc.bih.nic.in/) पर देखे जा सकते हैं। 
पोस्ट का नाम और संख्या

एसडीएम, वरीय उप समाहर्ता व समकक्ष - 30

डीएसपी - 62

जिला समादेष्टा गृह विभाग विशेष शाखा- 06

अवर निबंधक सह संयुक्त अवर निबंधक- 5

नियोजन पदाधिकारी- 9

बिहार शिक्षा सेवा- 72

अवर निर्वाचन पदाधिकारी- 46

ग्रामीण विकास पदाधिकारी- 110

नगर कार्यपालक पदाधिकारी- 11

आपूर्ति निरीक्षक- 19

प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी- 14

श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी- 20

प्रखंड एससी एसटी कल्याण पदाधिकारी- 18

जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी- 1