- लव मैरिज के बाद प्रेमी की आर्मी में हो गयी नौकरी तो प्रेमी ने दुल्हन को ठुकरा दिया
बेगूसराय। बेरोजगार प्रेमी ने गर्लफ्रेंड से लव मैरिज की, लेकिन आर्मी में नौकरी लगते ही दुल्हन को छोड़ दिया। दुल्हन ने भी रौद्र रूप दिखाया और अपने सगे-संबंधियों के साथ बेगूसराय के बछवाड़ा स्थित शिबू टोला ससुराल की चौखट पर धरना देकर बैठ गई। अंतत: समाजिक पहल के बाद बुधवार की शाम में दुल्हन को ससुराल में एंट्री मिली।
लव मैरिज कर दोनों अपने-अपने घर रहने लगे
बेगूसराय के बछवाड़ा के शिबू टोला निवासी पिंटू कुमार ने पटना जिले के मोकामा पुलिस स्टेशन एरिया के कन्हाईपुर निवासी राम अवधेश यादव की पुत्री पूनम कुमारी से 31 मई 2020 को लव मैरिज की थी। शादी के बाद पिंटू अपने घर चला गया और पूनम मायके में रही। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती रही, लेकिन पिंटू उसे घर नहीं ले गया। वह हमेशा कहता था कि आर्मी में बहाली का रिटेन टेस्ट क्वालीफाई कर चुका है, नौकरी हो जाने पर घर ले जायेगा।
आर्मी में नौकरी लगी तो दुल्हा ने दुल्हान को ठुकराया
और भी पढ़ें
- धनबाद की मुनीडीह कोलियरी को 5-स्टार अवार्ड, 92% अंक के साथ बढ़ाया BCCL का मान
- IIT-ISM धनबाद के छात्र की मौत, प्री-प्लेसमेंट नहीं मिलने से तनाव की बात आई सामने
- बारामुड़ी खटाल पर प्रशासन सख्त, छठ तक मिली मोहलत; 19 नवंबर को अगली सुनवाई
- जमशेदपुर में खूनी पारिवारिक विवाद: बड़े भाई ने डॉक्टर ओपी आनंद को मारी गोली
पिंटू आर्मी में नौकरी मिलने के बाद मध्यप्रदेश के भोपाल में ट्रेनिंग में चला गया। इसके बाद पूनम से बातचीत करना और ससुराल आना-जाना भी छोड़ दिया। इसके बाद पूनम को पिंटू पर शक होने लगा। अंतत: जब यकीन हो गया कि उसने नौकरी मिलने के बाद उसे ठुकरा दिया है तो मंगलवार की रात से वह ससुराल की चौखट पर धरना देकर बैठी गयी। मंगलवार रात से शुरू यह हाई वोल्टेज ड्रामा बुधवार को भी शाम तक चलता रहा। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। बीच-बचाव करने की कोशिश के बाद दुल्हन को ससुराल वालों ने स्वीकार कर लिया।