पटना। बिहार के Deputy Chief Minister सुशील कुमार मोदी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। उन्होंने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी है। उन्हें पटना एम्स में एडमिट कराया गया है। मोदी ट्वीट में शीघ्र स्वस्थ होकर प्रदेश के लोगों के बीच जल्द ही चुनाव प्रचार करने की बात कही है।

और भी पढ़ें
- चतरा सांसद कालीचरण सिंह अस्वस्थ, हाल जानने पहुंचे धनबाद MP ढुल्लू महतो
- वासेपुर में फ्री हेल्थ कैंप, 48 लोगों में मिला मोतियाबिंद; मुफ्त होगा ऑपरेशन
- धनबाद में RSS का शरद पूर्णिमा उत्सव, खीर भोज में शामिल हुए विधायक राज सिन्हा
- झरिया में ‘डांडिया फिएस्टा’ की धूम, महिलाओं ने डांडिया-धुनुची से बांधा समां
सुशील मोदी ने कहा है कि पिछले दो दिनों से उन्हेंन हल्का बुखार था। कोरोना जांच की गई तो पॉजिटिव मिले। हालांकि सभी पैरामीटर के अनुसार उनकी हालत सामान्य है। फिर भी स्वास्थ्य की बेहतर मॉनीटरिंग के लिए वे एम्स, पटना में एडमिट हुए हैं।
उन्होंने बताया है कि उनके लंग्स भी सामान्य है। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं। जल्द ही जनता के बीच वे चुनाव प्रचार के लिए लौटेंगे।उल्लेखनीय है कि इसके पहले बीजेपी के स्टार प्रचारक राजीव प्रताप रूढ़ी व शहनबाज हुसैन भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।