आरा/धनबाद। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का माहौल गर्माने लगा है। शाहपुर विधानसभा सीट से भाजपा NDA प्रत्याशी स्व. विशेश्वर ओझा के पुत्र राकेश रंजन के समर्थन में धनबाद के कई नेताओं ने रविवार को आरा संसदीय क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया।
यह भी पढ़ें: Hazaribagh land scam: बिजनसमैन विनय सिंह और पत्नी स्निग्धा एसीबी कोर्ट ने राहत देने से किया इनकार, याचिका खारिज
और भी पढ़ें
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना
- धनबाद के धैया में चला बुलडोजर, 1.03 एकड़ वन भूमि और सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
- JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा: 11 अभ्यर्थियों से वसूले एक करोड़, लैपटॉप में मिले 24 नाम
- मधुबनी गोलीकांड: ग्रामीण की मौत पर बवाल, DM का कॉलर पकड़ा; फरार ASI पर 25 हजार इनाम

जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान सरना कुंडेश्वर, शाहपुर बाजार, पुरबा, मैन रोड, बीमारी समेत कई इलाकों में राकेश रंजन जनता के बीच पहुंचे। उन्हें देखने और सुनने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय नागरिकों ने भाजपा और NDA प्रत्याशी के प्रति समर्थन जताया और कहा कि “जनता अबकी बार फिर NDA सरकार चाहती है।”जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं में जोश देखने लायक था। भाजपा और NDA समर्थकों ने "फिर आएगा NDA" और "विकास के लिए राकेश रंजन" जैसे नारे लगाये।इस दौरान बिहिया प्रखंड के ब्लॉक प्रमुख श्री कन्हैया सिंह से मुलाकात कर महंत पांडेय ने आगामी विधानसभा चुनाव में राकेश रंजन को पूर्ण समर्थन देने की बात कही।
चुनाव प्रचार अभियान में महंत पांडेय, मुकेश पांडे, राय राजू पांडे, अजय कुमार, जितेंद्र जी, टिंकू सिंह समेत कई कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल रहे।नेताओं ने जनता से NDA प्रत्याशी को अधिकतम समर्थन देने की अपील की और कहा कि “यह चुनाव विकास बनाम विफलता का है, जनता जानती है कि स्थिरता और प्रगति सिर्फ NDA के साथ है।”राकेश रंजन ने इस मौके पर कहा कि वह अपने पिता स्वर्गीय विशेश्वर ओझा की अधूरी विकास यात्रा को पूरा करने के लिए राजनीति में आए हैं। उन्होंने कहा – “जनता का आशीर्वाद ही मेरी ताकत है, और हम सब मिलकर शाहपुर को बिहार का आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाएंगे।”