- कबाड़ की आड़ में किया जा रहा था जहर का कारोबार
पटना। बिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने गलगलिया पुलिस स्टेशन एरिया में कबाड़ी के ठिकाने पर रेड कर 68.10 ग्राम ब्राउन सुगर, पांच लाख 54 हजार कैश के साथ-साथ अमेरिकन डॉलर और नेपाली करेंसी बरामद किया है। यह कमाई नशीले पदार्थ के धंधे से की गयी है। मौके से एक महिला समेत दो लोगों को अरेस्ट किया गया है। दो भागने में सफल रहे। एसपी डॉ. इनामुल हक मेंगनू ने यह जानकारी दी है।
यह भी पढ़ें:बिहार: आनंद मोहन की बेटी सुरभि आनंद की रिंग सेरेमनी में पहुंचे नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव समेत कई दिग्गज
एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गलगलिया पुलिस स्टेशन एरिया में मुन्ना खान उर्फ मुन्ना कबाड़ी के घर पर पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी की गई। रेड के क्रम में ब्राउन सुगर, पांच लाख 54 हजार 50 रुपये, 990 नेपाली करेंसी, दो अमेरिकन डॉलर, तीन पीस लाइटर, 50 ग्राम रबर, 750 एमएल विदेशी शराब औरअन्य सामग्री जब्त किया गया। बरामद सामग्री के साथ किशनगंज पुलिस ने मो. खान एवं सगीरा खातून पति मो. खान दोनों लकड़ी डीपू, पुलिस स्टेशन एरिया गलगलिया को अरेस्ट कर लिया।
पुलिस ने बरामद सामान को जप्त करते हुए गलगलिया पुलिस स्टेशन कांड संख्या 55/2022 के तहत एनडीपीएस एक्ट तथा 30(ए) बिहार उत्पाद एवं मधनिषेध अधिनियम के अन्तर्गत एफआइआर दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि पुलिस अन्य संदिग्ध कारोबारियों के ठिकानों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
और भी पढ़ें
- Bihar: अमेरिका से आएगा अनंत सिंह का दामाद, लदमा में 25 नवंबर को बेटी की शादी
- झरिया के राजा तालाब में काशी जैसा नजारा, हजारों दीपों से जगमगाई गंगा आरती
- उत्तर प्रदेश: नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर रेप, 13 साल तक शोषण; KGMU के डॉ. रमीज पर गंभीर आरोप
- हजारीबाग में किडनैप मैनेजर को पुलिस ने चंद घंटों में छुड़ाया, 5 अपहरणकर्ता गिरफ्तार