Advertisement
  • कंप्यूटर क्लास के दौरान हुई थी लड़के से मुलाकात

पटना। उड़ीसा के राउरकेला की बिलकिस खातून और बिहार के समस्तीपुर के गणेश कुमार लाइफ पार्टनर बन गये हैं। दोनों ने धर्म की दीवार तोड़कर हाजीपुर में मंदिर में सात फिरे लिये।

ADVERTISEMENT

Morning news diary-7 May: तीन आतंकी ढ़ेर,सीएम का फरजी साइन,मर्ड, लूटपाट, रोड एक्सीडेंट, बीआईटी सिंदरी व अन्य

बिलकिस व गणेश पिछले तीन साल से एक दूसरे को प्रेम करते थे। लेकिन इन दोनों के बीच धर्म की दीवार खड़ी थी। ऐसे में दोनों ने धर्म और समाज की अनदेखी कर भागकर शादी करने का फैसला कर लिया।दोनों ने हाजीपुर में राष्ट्रीय बजरंग दल अध्यक्ष आर्यन सिंह से संपर्क कर अपनी व्यथा सुनाई। इसके बाद आर्यन सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर सोनपुर के हरिहरनाथ मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से दोनों की शादी करवा दी। अब दोनों हमेशा हमेशा के लिए एक दूजे के होने के बाद काफी खुश हैं।

कंप्यूटर क्लास के दौरान हुई थी मुलाकात

बलिकिस ने बताया कि कंप्यूटर क्लास करने के दौरान उसकी मुलाकात गणेश से हुई थी। दोनों एक दूसरे से कंप्यूटर की बारीकियां सीखते थे। इसी बहाने एक दूसरे से मिलने लगे। कुछ ही दिनों में दोनों की मुलाकात प्रेम में बदल गई। इसके बाद परिवार और समाज की परवाह ना करते हुए दोनों ने भागकर शादी करने का फैसला कर लिया। हाजीपुर में हुए विवाह में लड़की व लड़के की फैमिली से कोई शादी में शामिल होने नहीं आया। राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकर्ताओं के समक्ष दोनों भगवान को साक्षी मानकर विवाह के बंधन में बंध गये। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया और दोनों के सफल वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया।