Advertisement

पटना। बिहार के सा्रण (छपरा) जिले के निवासी 2000 बैच के आईपीएस अफसर जय प्रकाश सिंह ने एक बार पुनः जिले को गौरवान्वित किया है। टेघरा गांव,मांझी निवासी और आईजी शिमला जय प्रकाश सिंह को हिमाचल सरकार ने प्रमोट कर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) बनाया है। इस आशय की नोटिफिकेशन 31.1.2025 को हिमाचल प्रदेश गृह-विभाग द्वारा जारी कर दी गयी है।श्री सिंह ने अपना नया कार्य-भार भी ग्रहण कर लिया है।

ADVERTISEMENT

यह भी पढे़ं:Jharkhand: दुर्घटना में कमी लाने हेतु धनबाद को मिला फस्ट प्राइज

आईपीएस जय प्रकाश सिंह को प्रमोशन से पूरे सारण में खुशी का माहौल है। जय प्रकाश सिंह का एक साधारण किसान परिवार से चलकर पहले आर्मी अफसर और फिर आईपीएस अफसर बनकर एडीजी तक का सफर बड़ा रोमांचक और प्रेरणादायी है। उन्होंने नयी पीढ़ी के समक्ष एक मिशाल पेश किया है कि सुविधा से नहीं बल्कि संकल्प और कठिन प्रयास से सिद्धि की प्राप्ति होती है।

श्री सिंह का गांव-जवार से भी विशेष लगाव रहता है।वे जब भी छुट्टी पर आते हैं तो स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों में जाकर स्टूडेंट्स को पढ़ाते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने का व्यवहारिक टिप्स देते हैं। जय प्रकाश सिंह ने सारण सहित पूरे बिहार का नाम रौशन किया है। आज वे युवाओं के प्रेरणास्रोत बन गये हैं।