पटना। बिहार के एक्स सीएम हिंदुस्तान अवाम पार्टी 'हम' के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी अब एनडीए का हिस्सा बनेंगे। मांझी ने ऐलान किया कि हम बिना शर्त जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के साथ गठबंधन कर रहे हैं। उन्होंने बुधवार को पटना में कहा कि हम जेडीयू के साथ मिलजुल कर चुनाव लड़ेंगे। चूंकि नीतीश जी एनडीए के अंग हैं, इसिलए हम भी एनडीए के पार्टनर हैं। लेकिन हम नीतीश कुमार के नजदीक बने रहेंगे।
मांझी ने कहा कि हम बिना शर्त जेडीयू के साथ गठबंधन कर रहे हैं। अभी सीटों को लेकर कोई विचार-विमर्श नहीं हुआ है। इसे बाद में बैठकर सुलझा लेंगे। मांझी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए को जीत दिलाने के लिए पूरा जोर लगायेंगे। खुद के चुनाव लड़ने के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में मांझी ने कहा कि यदि उनके नेता, कार्यकर्ता और जेडीयू के लोग चाहेंगे तो मैं भी चुनाव जरूर लड़ूंगा। यह मामला सहयोगी दलों पर निर्भर करेगा। वैसे मेरा मानना है कि 75 वर्ष की आयु के बाद सक्रिय राजनीति में व्यक्ति को नहीं रहना चाहिए।
और भी पढ़ें
- चतरा सांसद कालीचरण सिंह अस्वस्थ, हाल जानने पहुंचे धनबाद MP ढुल्लू महतो
- वासेपुर में फ्री हेल्थ कैंप, 48 लोगों में मिला मोतियाबिंद; मुफ्त होगा ऑपरेशन
- धनबाद में RSS का शरद पूर्णिमा उत्सव, खीर भोज में शामिल हुए विधायक राज सिन्हा
- झरिया में ‘डांडिया फिएस्टा’ की धूम, महिलाओं ने डांडिया-धुनुची से बांधा समां

इससे पहले 'हम' के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा है कि उनकी पार्टी तीन सितंबर को एनडीए में शामिल हो जायेगी। एनडीए में अब BJP,JDU व LJP के साथ HAM की एंट्री चौथी पार्टी के रुप में होगी।हम' के राष्ट्रीय प्रवकता दानिश रिजवान ने कहा है कि उनकी पार्टी तीन सितंबर को एनडीए में शामिल हो जायेगा। उन्होंने कहा कि 'हम' के एनडीए में शामिल होने के पीछे कोई शर्त नहीं है। पार्टी बिहार के विकास के लिए एनडीए में शामिल हो रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर कोई बात नहीं की है। सब समय आने पर तय कर लिया जायेगा।
महागठबंधन छोड़ने के बाद मांझी ने कहा था कि अभी सभी दलों से बातचीत हो रही है। बसपा, एनसीपी, एमआई एम, वामसेफ से लेकर यशवंत सिन्हा के लोगों से भी बातचीत चल रही है। उन्होंने अपने नेतृत्व में तीसरे मोर्चे की तैयारी का भी संकेत दिया था। हालांकि जद यू से संपर्क और मुख्यमंत्री नीतीश से टेलिफोन पर बातचीत के बाद ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि मांझी जदयू के साथ जा सकते हैं और एनडीए का हिस्सा बन सकते हैं। बताया जाता है कि मांझी के एनडीए में शामिल होने के दौरान बीजेपी के नेता भी उपसिथत रहेंगे। मांझी नहीं चाहते कि उनपर केवल जेडीयू के सहयोग से गठबंधन में आने की बात को बल मिले।
जेडीयीू में थी विलय की चर्चा
कहा जा रहा था कि महागठबंधन से अलग होने के बाद मांझी की पार्टी का जेडीयू में विलय होगा। हालांकि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने यह साफ कर दिया कि जेडीयू के साथ पार्टी का विलय नहीं होगा। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि पार्टी को समाप्त नहीं किया जायेगा। गठबंधन के बाद ही सीट शेयरिंग की बात होगी