पटना।बिहार के नये डीजीपी के लिए स्टेट गवर्नमेंट ने बिहार कैडर के एक दर्जन सीनियर आईपीएस अफसरों के नाम यूपीएससी को भेजा है। संभावना है कि एक-दो दिनों में डीजीपी के पद पर एप्वाइंटमेंट के लिए यूपीएससी द्वारा स्टेट गवर्नमेंट इनमें से तीन नामों की अनुशंसा की जायेगी। गुप्तेश्वर पांडेय के वीआरएस लेने के बाद एसके सिंघल को डीजीपी का एडीशनल चार्ज दिया गया है।
डीजी रैंक के नौ अफसर लिस्ट में
और भी पढ़ें
- चतरा सांसद कालीचरण सिंह अस्वस्थ, हाल जानने पहुंचे धनबाद MP ढुल्लू महतो
- वासेपुर में फ्री हेल्थ कैंप, 48 लोगों में मिला मोतियाबिंद; मुफ्त होगा ऑपरेशन
- धनबाद में RSS का शरद पूर्णिमा उत्सव, खीर भोज में शामिल हुए विधायक राज सिन्हा
- झरिया में ‘डांडिया फिएस्टा’ की धूम, महिलाओं ने डांडिया-धुनुची से बांधा समां
जानकार सोर्सेज के अनुसरा स्टेट गवर्नमेंट द्वारा भेजे गये पैनल में 12 आईपीएस अफसरों के नाम हैं। इनमें 10 डीजी रैंक में प्रोमोटेड हो चुके हैं। वहीं दो उन आइपीएस अफसरों के नाम हैं जिन्हें पोस्ट खाली नहीं होने के चलते फिलहाल डीजी में प्रोमोशन नहीं मिली है। बिहार कैडर में डीजी रैंक के अफसरों में राजेश रंजन, कुमार राजेश चंद्रा, शीलवर्धन सिंह, एएस राजन और मनमोहन सिंह सेंट्रल डिपुटेशन पर हैं। वहीं दिनेश सिंह बिष्ट, अरविंद पाण्डेय, एसके सिंघल, आलोक राज और आरएस भट्टी बिहार में पोस्टेड हैं। इनमें 1984 बैच के राजेश रंजन सबसे सीनियर हैं और इसी साल 30 नवम्बर को रिटायर्ड हो रहे हैं। इनको छोड़कर बाकी के सभी डीजी रैंक के अफसरों का कार्यकाल छह महीने से अधिक है।
बताया जाता है कि 1990 बैच के एडीजी रैंक के अफसर नीरज सिन्हा (सेंट्रल डिपुटेशन) और शोभा अहोटकर के नाम भी पैनल में शामिल हैं। जनवरी 2020 से दोनों का प्रोमोशन पेंडिंग है। UPSC द्वारा भेजे गये तीन में से ही किसी को एक को मिलेगा डीजीपी का पोस्टयूपीएससी को भेजे गये पैनल में से जो तीन नाम वापस स्टेट गवर्नमेंट को को भेजे जायेंगे, उन्हीं में से किसी एक अफसर को इस पद पर पोस्टिंग की जा सकती है। डीजीपी के पोस्ट पर एप्वाइंटमेंट के लिए स्टेट गवर्नमेंट अपने लेवल से निर्णय नहीं ले सकती है। पहले डीजीपी का एप्वाइेंटमेंट करना पूरी तरह से स्टेट गवर्नमेंट के अधीन थी।