Advertisement

पटना। बिहार की राजधानी पटना में SSP मानवजीत सिंह ढिल्लों ने ओवर लोड बालू लदे ट्रैक्टर ड्राइवर से वसूली करते हुए एक संब इंस्पेक्टर और एक होमगार्ड जवान को रंगे हाथ दबोचा है। एसएसपी के आदेश पर इन दोनों को अरेस्ट कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ चौक पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENT

धनबाद: होली व शब-ए-बारात में बड़े-बड़े साउंड बॉक्स व एम्प्लिफायर लगाकर डीजे बजाने पर बैन

 दोनों जेल भेजे गये

SSP अपनी टीम के साथ शनिवार की देर रात राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था देखने के लिए इंस्पेक्शन पर निकले थे। वो दीदारगंज के रास्ते चौक पुलिस स्टेशन होते हुए गांधी मैदान की तरफ लौट रहे थे। किला घाट मोड़ के पास उनकी नजर सब इंस्पेक्टर कन्हैया तिवरी और ड्राइवर नारायण यादव पर पड़ी। ये दोनों पुलिस की गाड़ी लगाकर ओवर लोड बालू वाले ट्रैक्टर ड्राइवर से 100 रुपये वसूली कर रहे थे।एसएसपी ने दोनों को पड़ लिया। जांच के दौरान पता चला की सब इंस्पेक्टर पिछले दो साल से भी अधिक समय से चौक पुलिस स्टेशन में पोस्टेड हैं। कन्हैया तिवारी जिस पुलिस स्टेशन ड्यूटी कर रहे थे, अब वहीं उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में FIR दर्ज किया गया है। कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को रविवार को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बालू लदे दो ट्रैक्टर को भी जब्त दोनों ट्रैक्टर के ड्राइवर को भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया।

होमगार्ड जवान कमरे से 16 हजार कैश बरामद

सब इंस्पेक्टर और होम गार्ड जवान को अरेस्ट कर पुलिस स्टेशन ले जाया गया। एसएसपी ने चौक थानाध्यक्ष को भी फटकार लगायी। वसूली करते पकड़े गये सब इंस्पेक्टर व होमगार्ड जवान को पुलिस हवालात में बंद कर दिया गया। दोनों की रात सेल में कटी। इस दौरान सब इंस्पेक्टर और होम गार्ड जवान रात भर परेशान रहे। पकड़े गयेसब इंस्पेक्टर व होमगार्ड जवान की तलाशी ली गई, जिसमें SI के पास से 920 और होमगार्ड जवान के पास से 415 रुपये मिले। कुछ देर बाद ही दोनों के कमरों की तलाशी ली गयी। एसआइ के कमरे से 11 हजार तो होमगार्ड जवान कमरे से 16 हजार रुपये कैश बरामद हुए।